फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड चार्जशीट: चार महिलाओं को भी पुलिस ने बनाया आरोपी, घटना वाली रात किया था ये घिनौना काम

Mon, 05 Oct 2020 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बिकरू कांड की आरोपी खुशी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर पुलिस ने बिकरू कांड चार्जशीट में चार महिलाओं को भी आरोपी बनाया है। इन महिलाओं पर पुलिस कर्मियों को मारने के लिए उकसाने और उन्हें गोलियां मुहैया करने का आरोप लगाया है। उन पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस के लूटे गए असलहों को रखने में मदद का भी आरोप है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में गुरुवार को पुलिस ने 36 आरोपियों के खिलाफ माती कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पुलिस ने संजू उर्फ संजय दुबे की पत्नी क्षमा, दयाशंकर अग्निहोत्री की पत्नी रेखा, अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे और रमेश की पत्नी शांति को भी आरोपी बनाया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमर दुबे और विकास दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में सभी आरोपी महिलाए जेल में हैं। चार्जशीट में यह दर्शाया गया है कि इन महिलाओं ने दो जुलाई की रात मुठभेड़ के दौरान अपने पतियों को पुलिस टीम पर फायरिंग करने के लिए उकसाया था। उन्हें गोलियां भी मुहैया कराई थीं।

 

4 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के लूटे गए असलहों को रखने और छुपाने में भी महिलाओं ने मदद की थी। चार्जशीट के अनुसार इन सभी को घटना में बराबर का आरोपी बनाते हुए पुलिस ने षड्यंत्र रचने में भी महिला आरोपियों को दोषी पाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
महिला आरोपियों ने अपने पतियों को पुलिस टीम पर फायरिंग करने के लिए उकसाया था। इसके बाद उन्हें गोलियां भी मुहैया कराईं थीं। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं और कोर्ट में इसे साबित किया जाएगा।
बृजेश श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें