फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विकास दुबे के करीबी जय बाजपेई की पत्नी श्वेता के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, छुपकर करती थी ये काम

Mon, 05 Oct 2020 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
1 of 5
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
जय की पत्नी श्वेता गरीब परिवार से हैं। आय का कोई स्रोत नहीं है। फर्जी आईटीआर भरकर काली कमाई को सफेद करने का अवैधधंधा चल रहा है। अवैध कारोबार की सारी जानकारियां इनके लैपटॉप व डायरी में हैं। इस बात का खुलासा अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ की टीम के सामने किया।



 

2 of 5
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : amar ujala
ईडी के संयुक्त निदेशक को सौंपे शपथपत्र में सौरभ ने गैंगस्टर जय बाजपेई व गिरोह के लोगों द्वारा सट्टा कारोबार, बीसी व्यापार, ब्याज पर रुपये देने आदि के काम में लिप्त होने के आरोप लगाए। कहा कि जय और विकास ने कई सरकारी जमीनों को पुलिसकर्मियों के सहयोग से बेच भी दिया है।

 

3 of 5
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर ने संरक्षणदाता पुलिसकर्मियों के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदी हैं। विकास दुबे, गैंगस्टर जय बाजपेई, उसके खास साथी व भाजपा नेता की फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिल्हौर आदि में स्थित 23 संपत्तियों का ब्योरा भी साक्ष्य के रूप में सौरभ ने ईडी को सौंपा।

 

4 of 5
जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे - फोटो : amar ujala
सौरभ का कहना है कि न्यायिक आयोग ने भी जांच तेज कर दी है। बिकरू कांड में शहीद हुए आठ पुलिसककर्मियों के परिजनों के अलावा जेल में बंद 36 अन्य आरोपियों को नोटिस भेजा गया है। इसी सप्ताह सभी के बयान आयोग दर्ज करेगा।

 
विज्ञापन

5 of 5
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी जय बाजपेई को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बिकरू कांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया। उसकी कई संपत्तियों को सीज कर दिया गया है। जय और उसके भाईयों के पासपोर्ट भी रद्द करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
Next
AU ऐप में पढ़ें