Unnao Road Accident News: उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बस की रफ्तार 120 थी।
बस की तेज रफ्तार और चालक की झपकी ने सात जानें ले लीं, साथ ही 24 यात्री अभी भी जिंदगी और मौत से लखनऊ स्थित अस्पताल में जूझ रहे हैं। जिस समय घटना हुई वहां मौजूद लोग भी बस की रफ्तार देख दहशत में आ गए। एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी धनंजय, धीरज और अरुण ने बताया कि बस की रफ्तार करीब 120 थी। बस का दाहिना हिस्सा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास के पास डिवाइडर पर चढ़कर पुलिया से टकरा और बस बायीं ओर पलट गई।
हादसे में एक्सप्रेसवे के किनारे लगी लोहे की सेफ्टी ग्रिल भी टूट गई। यात्री भी एक्सप्रेसवे से 30 फीट नीचे खंती में गिरकर घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार अवस्थी सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल सहायक सुरक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश वर्मा, सहायक सुरक्षा अधिकारी अलीशेर खान ने घटना के बाद यात्रियों का बिखरा सामान हटवाया और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस और यूपीडा कर्मियों को पहुंचने में लगा आधा घंटा
एक्सप्रेसवे पर घटनास्थल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक घायलों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के करीब आधे घंटे बाद यूपीडा और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे तब राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 20 एंबुलेंसों से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां भी पर्याप्त स्टाफ न होने से घायल तड़पते रहे। जिस समय घायलों को लाया गया था सीएचसी में डॉ. सुमित, फार्मासिस्ट प्रेमचंद और वार्ड बॉय सतीश मौजूद थे। ऐसा इसलिए कि सोमवार को अन्य स्टाफ काम के बाद घर चला गया था। जबकि सभी को जिला छोड़ने के आदेश नहीं हैं। मरीजों के सीएचसी पहुंचने के करीब एक घंटे बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी और दो फार्मासिस्ट संजेश गुप्ता और विपिन कुमार अस्पताल पहुंचे। इस दौरान यात्री दर्द से परेशान रहे।
विज्ञापन
3 of 6
Unnao Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में कार से टकराते बची थी बस
बस में सवार यात्रियों में बृजेश कुमार और विनय यादव ने बताया दिल्ली से गोरखपुर जा रहीं बस को पहले आगरा थाना के धरमपुर निवासी विनय शर्मा चला रहे थे। घटना से करीब आधा घंटे पहले रास्ते में उनको झपकी आने से बस कार से टकराते बची थी। तभी यात्रियों में चीख-पुकार मची थी। यह देख विनय के साथ रहे दूसरे चालक दीपक ने उससे बस ले ली थी, फिर विनय सोने चला गया था। उसके कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई।
4 of 6
Unnao Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
सिर, चेहरे और सीने और हाथों में आईं गंभीर चोटें
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में चीख-पुकार की आवाजें आती रहीं। स्थिति यह थी कि किसी का बायां पैर धड़ से अलग हो गया तो किसी के सिर, चेहरे, छाती और हाथों में गंभीर चोटें आईं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पुलिया से टकराने के बाद पलटने की हुई घटना में मृतक विजय कुमार का बायां पैर धड़ से अलग था। घायलों में अरुण कुमार के दाएं, पैर में चोट और हाथ में चोट थी। सोमअली के दोनों पैरों में चोट, हबीबा ढाई महीने की गर्भवती, बाएं हाथ और छाती के बाएं हिस्से में चोट।
विज्ञापन
5 of 6
Unnao Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
गोलू के सिर और चेहरे के साथ बाएं हाथ व छाती में चोट, राहुल के दोनों हाथों में चोट लगी है। जानकी के सिर में चोट है। फरमान अंसारी के दोनों पैरों में और पीठ दर्द है। अरविंद मिश्र के दोनों हाथों में चोट है। गणेश दीक्षित के दाएं पैर में चोट, दोनों हाथों और सिर में चोट। लराइब आलम के सिर में चोट मिली है। इसी तरह अन्य घायलों के भी सिर, बाएं पैर में चोटें हैं। घायल श्वेता के कॉलर बोन (क्लेविकल) फ्रैक्चर मिला है।
ओवरस्पीड का आदी है चालक, चार चालान लंबित
एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकराई बस सरोज ट्रैवल्स की थी। गाड़ी का पंजीकरण 27 फरवरी 2026 का है। गाड़ी के कुल पांच चालान हैं। इसमें चार 500-500 रुपये के ओवरस्पीड के हैं और 50 हजार रुपये का हिमाचल प्रदेश में अदर स्टेट की परमिट न होने पर चालान हुआ है। गाड़ी का बीमा मार्च 2027 तक का है। 22 फरवरी 2028 तक की गाड़ी की फिटनेस है।