फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सात की मौत: सीटों के बीच फंसी थी लाशें, जो नीचे गिरा वो बच न पाया; एक का बायां पैर भी धड़ से हुआ अलग

Wed, 27 May 2026 01:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक दरोगा और बंदी समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद बस की सीटों के नीचे शव फंस गए।
विज्ञापन
1 of 13
Unnao road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बिहार के एक दरोगा व एक बंदी सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नीभाखेड़ा गांव के पास हुआ। इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। 

लंबे सफर की थकान और भोर पहर का वक्त होने से बस में सवार सभी यात्री नींद में थे। यात्रियों ने सीट पर बैठकर सफर कर रहे घायल यात्रियों ने बताया कि नींद में थे तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई तो सभी चीख पड़े। इतना तेज झटका लगा कि संभलने का मौका नहीं मिला। ऊपर की बर्थ पर सो रहे यात्री और बैठकर सफर कर रहे यात्री एक-दूसरे पर गिर गए। जो बस में नीचे की तरफ फंसे वह जिंदा नहीं बच पाए।

विज्ञापन

2 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
दिल्ली से बलिया जा रहे ब्रजेश कुमार ने बताया कि तेज झटका लगने के बाद सभी यात्री एक-दूसरे पर गिरे और लगा किसी बस किसी गहरी खाई में फिसलती चली जा रही हो। बस की खिड़की का शीशा टूट जाने से वह किसी तरह बाहर निकल आया। इसी बीच शोर सुनकर एक्सप्रेसवे से निकल रहे कुछ वाहन चालकों ने रुक कर उनकी मदद की। कई लोगों को बाहर निकाला उनमें वह (ब्रजेश) भी शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
हादसे में मृत विदेशी गुप्ता के साथ सफर कर रहीं उनकी पत्नी बिंद्रावती ने बताया कि वह काफी दिनों बाद गोरखपुर जा रहे थे। अगले महीने परिवार में एक शादी में भी शामिल होने था। बताया कि जिस समय हादसा हुआ वह भी गहरी नींद में थीं।

4 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
कुछ तेज झटके लगने और गिरने से के बाद मानो दिमाग की सोचने-समझने की शक्ति ही खत्म हो गई थी। कुछ लोगों ने निकाला,एंबुलेंस में थे तब पति के बारे में जानकारी ली, बताया गया कि उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है, बाद में पति की मौत की जानकारी हुई।
 
विज्ञापन

5 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
हल्की चोटें लगने से घायलों में बहराइच के शिवमंगल, गोरखपुर के राजकुमार, दिनेश आदि ने बताया कि वह बस में दाहिनी ओर की सीट पर बैठे थे और बस बाएं तरफ पलटी। अगर वह बाएं तरफ होते तो उनका भी जिंदा बचना बचना मुश्किल था।

 
विज्ञापन

6 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
सीटों के बीच फंसे थे शव, क्रेन से उठाते ही गिरे
हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों ने घायल बस यात्रियों को निकाला लेकिन कई लोग सीटों के बीच फंसे होने और उनमें कई के पैर, हाथ की अंगुलियां कट गईं थीं। पुलिस ने आनन-फानन क्रेन लगाकर बस को उठाया तो नीचे से लाशें गिरने लगीं। सातों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

7 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
सिर, चेहरे और सीने और हाथों में आईं गंभीर चोटें
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में चीख-पुकार की आवाजें आती रहीं। स्थिति यह थी कि किसी का बायां पैर धड़ से अलग हो गया तो किसी के सिर, चेहरे, छाती और हाथों में गंभीर चोटें आईं।

8 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पुलिया से टकराने के बाद पलटने की हुई घटना में मृतक विजय कुमार का बायां पैर धड़ से अलग था। घायलों में अरुण कुमार के दाएं, पैर में चोट और हाथ में चोट थी। सोमअली के दोनों पैरों में चोट, हबीबा ढाई महीने की गर्भवती, बाएं हाथ और छाती के बाएं हिस्से में चोट।
 

9 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
गोलू के सिर और चेहरे के साथ बाएं हाथ व छाती में चोट, राहुल के दोनों हाथों में चोट लगी है। जानकी के सिर में चोट है। फरमान अंसारी के दोनों पैरों में और पीठ दर्द है। अरविंद मिश्र के दोनों हाथों में चोट है। गणेश दीक्षित के दाएं पैर में चोट, दोनों हाथों और सिर में चोट। लराइब आलम के सिर में चोट मिली है। इसी तरह अन्य घायलों के भी सिर, बाएं पैर में चोटें हैं। घायल श्वेता के कॉलर बोन (क्लेविकल) फ्रैक्चर मिला है।

10 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
ओवरस्पीड का आदी है चालक, चार चालान लंबित
दूसरे राज्य का परमिट न होने से 50 हजार का चालान

उन्नाव। एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकराई बस सरोज ट्रैवल्स की थी। गाड़ी का पंजीकरण 27 फरवरी 2026 का है। गाड़ी के कुल पांच चालान हैं। इसमें चार 500-500 रुपये के ओवरस्पीड के हैं और 50 हजार रुपये का हिमाचल प्रदेश में अदर स्टेट की परमिट न होने पर चालान हुआ है। गाड़ी का बीमा मार्च 2027 तक का है। 22 फरवरी 2028 तक की गाड़ी की फिटनेस है।
 

11 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
पैनल और वीडियोग्रॉफी से हुआ पोस्टमार्टम
एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए सभी छह मृतकों के देर शाम तक पोस्टमार्टम हुए। इसमें उपनिरीक्षक और बंदी का पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। सभी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें मिली हैं।

12 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे का शिकार हुए उपनिरीक्षक रवीचरन और बंदी सीएस तोमर उर्फ चंद्रपाल का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल में शामिल ब्योली इस्लामाबाद पीएचसी के डॉ. रमन सिंह और सीएचसी हसनगंज के डॉ. गौरव ने किया। इसमें उपनिरीक्षक के सिर में दो गंभीर चोटों के साथ शरीर में अन्य चोटें मिली हैं। वहीं बंदी के शरीर में छह गंभीर चोटें मिली हैं। उसका फेफड़ा भी फटा हुआ है। अन्य मृतकों  का पैनल से पोस्टमार्टम हुआ। इन सभी को भी गंभीर चोटें आई हैं।


 
विज्ञापन

13 of 13
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर बसों की 80 की स्पीड है निर्धारित, नहीं मानते चालक
यूपीडा के मुख्य सुरक्षाधिकारी प्रभात अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बसों की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। लेकिन बस चालक मानते ही नहीं और वह गाड़ी भगाने में लगे रहते हैं। जहां सीसीटीवी लगे हैं, वहां तो उनकी रफ्तार कम हो जाती है। लेकिन जैसे ही वह सीसीटीवी पार करते हैं, उनकी स्पीड बढ़ जाती है। यही कारण है कि जरा से झपकी आने पर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है उसका शिकार उसमें बैठे यात्रियों को होना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें