जालौन के रामपुरा स्थित बाबा मणींद्र महाराज के आश्रम में बृहस्पतिवार को शिष्य की हत्या के मामले में बाबा की सुरक्षा में तैनात दरोगा राजेंद्र तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस आश्रम का और बाबा मणींद्र महाराज का भाजपा से गहरा नाता है। भाजपा के बड़े बड़े नेता बाबा के सामने सिर झुकाते थे।
विज्ञापन
2 of 5
भाजपा नेता महेंद्रनाथ पांडेय को आर्शीवाद देता बाबा मणींद्र महाराज
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली गांव के पास स्थित बाबा मणींद्र महाराज के आश्रम में उनके शिष्य रविशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में रविशंकर के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा किया था। बाबा पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
बाबा मणींद्र महाराज के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मणींद्र महाराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि जिस रिवाल्वर से गोली चली थी, वह बाबा की सुरक्षा में तैनात दरोगा राजेंद्र तिवारी का था। शनिवार शाम पुलिस ने दरोगा राजेंद्र तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
4 of 5
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव को आर्शीवाद देता बाबा मणींद्र महाराज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद दरोगा को साजिश रचने के आरोप में नामजद कर जेल भेजा गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को रामपुरा थाना पुलिस दोबारा बाबा के आश्रम पहुंची और कुछ सेवादारों के भी बयान लिए। बाबा के परिजनों का कहना है कि मणींद्र महाराज को साजिश का शिकार बनाया गया है।
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गी के साथ बाबा मणींद्र महाराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और जल्द इंसाफ मिलने की उम्मीद है। इस बीच पुलिस ने हत्या के बाद हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। इस मामले में आठ नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस ने बवाल करने वाले सभी चेहरे चिह्नित कर लिए हैं।