फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड, इटावा में बिजली गिरने से एक की मौत, 13 या 14 को बूंदाबांदी के संकेत

Fri, 13 Dec 2019 12:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
झमाझम बारिश के बाद बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाएं और कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से बुंदेलखंड समेत सेंट्रल यूपी में ठिठुरन बढ़ने से लोग कांप उठे। बारिश व ठंड से समूचा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के धौलपुर खेड़ा गांव में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर सुशील कुमार बघेल की आठ वर्षीय बेटी साक्षी की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 6
शाम होते ही जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में देर शाम को ओला गिरने से मौसम और बेरहम हो गया। वहीं, बरसात से किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसानों के मुताबिक इस बारिश से अगली फसल की सिंचाई के लिए कुछ राहत मिलेगी। हालांकि किसानों का यह भी कहना है कि हल्की बरसात से ही लाभ होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर सहित आसपास के जिलों में पूरे दिन छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। बांदा में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में बदली छाई रही, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई है। चित्रकूट में शाम को रिमझिम बारिश हुई। महोबा में झमाझम बरसात हुई। हमीरपुर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।

 

4 of 6
अचानक हुई बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला
इटावा में सुबह धूप निकली, नौ बजे के आसपास बूंदाबांदी हुई।  कन्नौज में सुबह से ही सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे रिमझिम बारिश हुई। जालौन में सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। औरैया में बुधवार की रात बारिश हुई। दिन में भी बूंदाबांदी होती रही।

 
विज्ञापन

5 of 6
भारी बारिश के बाद मौसम में बढ़ी ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में शहर व ग्रामीण इलाकों में शाम को बूंदाबांदी हुई।  वहीं, फर्रुखाबाद, हरदोई व उन्नाव में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। उधर, कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूरे दिन बादलों के साथ छाया रहा अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी और गुरुवार को यहां पर हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है।  चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि शाम पांच बजे एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें