फतेहपुर जिले के जहानाबाद में हुए सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की वजह तलाशने के लिए शासन के निर्देश पर आरटीओ विभाग की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंची। टीमों ने मौके पर वाहनों की रफ्तार, घटनास्थल के मोड़ समेत अन्य वजहों को जाना है। जांच में सामने आया कि ऑटो का परमिट जिले में संचालन के लिए नहीं था। इसके बाद क्षमता से करीब चार गुना लोगों को चालक बैठाए था। इससे आटो अनियंत्रित हो सकता है।
हादसा स्थल के आगे मोड़ था और टैंकर तेज रफ्तार से आया होगा। ट्रैंकर रफ्तार पर काबू नहीं पा सका और अनियंत्रित होकर तेज टक्कर मार दी। हादसे की जांच करने कानपुर डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डा. विजय कुमार और प्रयागराज से आरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार गुप्ता करीब रात आठ बजे मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बारीकी से अधिकारियों ने परखा।