फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: सोशल मीडिया को एक बार फिर बड़ा हथियार बनाएगी भाजपा, अमित शाह की ये हैं तैयारियां

Thu, 05 Jul 2018 03:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
लोकसभा चुनाव 2019 में फतह हासिल करने के इरादे से भाजपा अपनी सक्रियता बढ़ाने में जुट गई है। पार्टी अपने सोशल मीडिया को और धारदार बनाने के लिए जुटी है। बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोशल मीडिया टीम को सक्रिय करने आगरा आ रहे हैं। इस मौके पर ब्रज और अवध क्षेत्र के अलावा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सोशल मीडिया टीम को भी बुलाया गया। कानपुर-बुंदेलखंड की टीम आगरा रवाना हो गई है।
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की देखरेख में सोशल मीडिया की टीम पिछले कुछ दिनों से आगरा बैठक में शामिल होने की तैयारी कर रही है। बुधवार को भी सोशल मीडिया के संयोजकों को अध्यक्ष की तरफ से कई दिशा निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय इकाई के अलावा हर जिले की सोशल मीडिया टीम को बुलाया गया। इस तरह से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों की टीम के साथ क्षेत्रीय टीम भी शामिल होगी।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
सोशल मीडिया के अलावा सभी क्षेत्रों और जिलों के विस्तारकों को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मतदाताओं पर पकड़ बनाने की बारीकियां सिखाएंगे। मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा में किस तरह से बूथ स्तर पर पार्टी से लोगों को जोड़ना है, इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
आगरा जाने वाली सोशल मीडिया टीम और विस्तारक
कौशल किशोर क्षेत्रीय इकाई विस्तारक, दिनेश यादव दक्षिण जिला, अभिषेक उत्तर जिला के  अलावा सोशल मीडिया टीम में क्षेत्रीय इकाई संयोजक सौरभ वाजपेयी, सह संयोजक अजीत अग्र्रवाल, मनीष कटियार, औरैया से गोविंद द्विवेदी, बांदा से अजीत गुप्ता के अलावा उत्तर जिले से संयोजक विपिन दुबे, सह संयोजक मयंक, दक्षिण इकाई संयोजक विपिन दुबे, सह संयोजक अमित वर्मा सहित बाकी क्षेत्र के जिले बांदा, इटावा, कन्नौज, चित्रकूट, औरैया, उरई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात के की सोशल मीडिया टीम और विस्तारक शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें