नॉनवेज खाना और बनाना पसंद करने वाले लोगों के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। होटलों में ग्राहकों की संख्या में तेजी से गिरावट के बाद नॉनवेज डिशेस आईटम के दाम अचानक बढ़ गए हैं। योगी सरकार में अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से मांसाहारी खाना बेचने वाले होटलों में अब पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
2 of 4
होटलों में ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई
कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत तमाम जिलों में सैकड़ों नॉनवेज होटल हैं। इन होटलों पर मटन (बकरे) से बनने वाले सीक कबाब, शामी कबाब, बिरियानी, कोरमा, पाये, कलेजी और नाड़ी आदि व्यंजन परोसे जाते हैं। इसके साथ ही चिकन (मुर्गा) के शौकीन लोगों के लिए बिरियानी, रोस्टेड चिकन आदि व्यंजन काफी पसंद है। अवैध बूचड़खानों पर रोक लगने से नानवेज होटलों पर मटन व चिकन से बने व्यंजनों की बिक्री काफी गिर गई है और दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 4
होटलों में ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई
फर्रुखाबाद लालसराय स्थित नानवेज होटल के मालिक खुर्शीद बताते हैं कि चिकन व मटन से बने व्यंजनों के दाम एकाएक करीब 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गए हैं और बिक्री 50 से 60 प्रतिशत गिरी है। उनके यहां अधिकतर व्यंजन चिकन के ही बनते हैं। मटन के व्यंजन आर्डर देने पर तैयार होते हैं। अब तो कारीगरों का वेतन निकालना तक मुश्किल हो रहा है। वैसे दिन में चार-पांच ग्राहक मौजूद ही रहते थे लेकिन अब तो एक ग्राहक ही आ जाए तो बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि मंगलवार और पूरे नवरात्र भर वह दुकान बंद रखते हैं। अगर ऐसा ही हाल रहा तो नानवेज होटल बंद कर शाकाहारी भोजन का होटल खोलेंगे।