फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर बैंक लूट कांडः बदमाशों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, जानिए कैसे सोशल मीडिया बनी मददगार

Tue, 07 Aug 2018 08:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
बैंक लूट का मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार
कानपुर के नौबस्ता में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिनगवां शाखा में बमबाजी करके दिनदहाड़े साढ़े चार लाख रुपये की लूट का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बैंक लूट के मास्टर माइंड समेत दो लुटेरों को दबोचकर बैंक से लूटे गए 2.23 लाख रुपये के अलावा बाइक, हेलमेट, सिमकार्ड, तमंचे और बम बरामद किए हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने के साथ ही फरार तीसरे लुटेरे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बाइक सवार तीन लुटेरों ने बैंक में वारदात को अंजाम दिया था...
 
विज्ञापन

2 of 10
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बमबाजी कर लूटे थे साढ़े चार लाख
एसएसपी अखिलेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन लुटेरों ने बैंक में वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार तड़के एसपी साउथ रवीना त्यागी और सीओ आरके चतुर्वेदी को नौबस्ता बाईपास की ओर बाइक से लुटेरों के आने की जानकारी मिली। इस पर दासु कुआं चौराहे के पास घेराबंदी की गई। मुठभेड़ के बाद आनंद विहार, नौबस्ता के मुकेश कुमार और दादा नगर की सफेद कॉलोनी (लेबर कॉलोनी) के सूरज कुमार विल्सन मैकलीन उर्फ बबलू डॉक्टर को दबोच लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से तमंचे बरामद हुए हैं। थाने में पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों ने मंसूरा, अकबरपुर (कानपुर देहात) के राजकुमार के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। राजकुमार को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। मुकेश के पास से 93 हजार रुपये और विल्सन से एक लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मास्टर मांइड मुकेश ने दो महीने तक की रेकी...
विज्ञापन

3 of 10
बैंक से लूटे गए 2.23 लाख रुपये, बाइक सिमकार्ड और तमंचे बरामद
बैंक लूट का मास्टर मांइड मुकेश है। एसएसपी ने बताया कि उसी ने ही हाईवे के किनारे और सन्नाटे में बिना गार्ड की बैंक देखकर लूट की योजना बनाई। इसके लिए दो महीने तक बैंक की रेकी की। आने-जाने के रास्ते का भी खाका खींचा था। पूरी तरह से पुख्ता होने के बाद तीनों ने वारदात को अंजाम दिया। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- राजीव विहार से चकमा देकर पहुंचे आनंद विहार...

4 of 10
पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने पीछा कर रही पब्लिक और पुलिस को चकमा दिया था। राजीव विहार की संकरी गली में फंसने पर  बम और गोलियां चलाईं, जिससे पीछा कर रहे बाइक सवार युवक ठिठक गए थे। इसके बाद गली से बाहर निकलकर बदमाश हाईवे की ओर जाने के बजाय दूसरी गली से आनंद विहार मुकेश के घर पहुंच गए थे। पब्लिक और पुलिस हाईवे पर लुटेरों की तलाश करती रही।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तिर्वा से लाते थे बारूद...
विज्ञापन

5 of 10
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट - फोटो : अमर उजाला
मुकेश ने बताया कि वह कन्नौज के तिर्वा बस स्टैंड के पास स्थित कुशवाहा पटाखे वाले के यहां बारूद और बम बनाने की सामग्री खरीद करके लाते थे। इसके बाद वह घर में ही बमों को तैयार करते थे। वे बम केवल दहशत और धुआं फैलाने के लिए तैयार करते थे। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- विल्सन ने बदल लिया था हुलिया...
विज्ञापन

6 of 10
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट - फोटो : अमर उजाला
मुकेश के घर पहुंचने के बाद तीनों ने न्यूज चैनल खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चैनलों पर विल्सन की फोटो सार्वजनिक हो चुकी थी। पकड़े जाने के डर से विल्सन ने हुलिया बदलने के लिए मूंछ मुड़वा ली थी। कपड़े भी बदले थे, ताकि कोई पहचान न सके।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सोशल मीडिया बनी मददगार...
विज्ञापन

7 of 10
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट
वारदात के बाद पब्लिक की खींची गई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस का खासी मदद मिली। एक जुआरी ने फोटो देख विल्सन की पहचान करके पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद उसकी धरपकड़ तेज हुई। इससे पहले विल्सन हुलिया बदलने के बाद परिवार को लेकर साली के घर माल रोड पहुंच गया था। इसका पता जब तक पुलिस को हुआ विल्सन शहर छोड़कर मुगलसराय स्थित गांव पहुंच गया था। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- लूट की रकम से चुकाया था कर्ज...

8 of 10
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट
एसएसपी ने बताया कि विल्सन ने कई लोगों से छोटी छोटी रकम उधार ले रखी थी। उसने लूट की रकम से सबसे पहले कर्ज अदा किए। बाकी रकम लेकर वह परिवार समेत निकल गया। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- अब तक पांच बैंक लूट चुके बदमाश...

9 of 10
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट - फोटो : अमर उजाला
मुकेश ने बताया कि सबसे पहले उसने राजकुमार और विल्सन के साथ अक्टूबर 2014 में बर्रा के जनता नगर चौकी के पास स्थित एसबीआई में बमबाजी करके 60 हजार की लूट की थी। 2015 में मध्यप्रदेश के सागर में बैंक लूटा, वहीं 2016 में झांसी के सीपरी बाजार, 2017 में उरई (जालौन) में बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया। पकड़े नहीं जाने पर शुक्रवार को हंसमपुरम स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लूट की। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- खुलासे में इनकी रही भूमिका...
विज्ञापन

10 of 10
सर्विलांस टीम के साथ ही तेज तर्रार इंस्पेक्टरों को लगाया गया था
वारदात के खुलासा के लिए एडीजी अविनाश चंद्र की सर्विलांस, आईजी आलोक सिंह की क्राइम ब्रांच और जिले की स्वॉट, सर्विलांस टीम के साथ ही तेज तर्रार इंस्पेक्टरों को लगाया गया था। नौबस्ता, कल्याणपुर, रेलबाजार, बर्रा, बाबूपुरवा पुलिस की अहम भूमिका रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें