फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक हत्याकांड: होटल से खाना मंगाने पर हुआ विवाद, फिर सोते समय रेत दिया गला, CCTV की डीवीआर गायब, ये है आशंका

Wed, 19 Apr 2023 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में हिंदू इंटर कॉलेज के लिपिक रामू चौरिहा की हत्या के बाद पुलिस विवाद, घरेलू कलह, आशनाई और जायदाद के बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना वाली रात रामू ने होटल से खाना मंगाया था। इसी बात पर पत्नी ज्योति से उसकी कहासुनी हुई थी।

बड़ी पुत्री ने बताया कि कहासुनी के बाद वह तीनों बहनें और मां अंदर वाले कमरे में सोने गए थे। कुछ देर बाद किसी ने बाहर से कुंडी और दरवाजे में ताला बंद कर दिया था। मृतक रामू बाहर के बेडरूम में कम कपड़ों में लेटा पाया गया। रामू की हत्या करने वाला हमलावर कोई जानकार होना प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद पूरी रात मृतक राम के बेडरूम का दरवाजा और मुख्य दरवाजा भी खुला रहा। अंदेशा है कि घटना के बाद हमलावर मुख्य गेट से बाहर को निकल गए होंगे। उधर, चर्चा में यह भी है कि मृतक रामू चौरिहा ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे पत्नी पर शक करने की वजह से लगवाए थे।
विज्ञापन

2 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बेटियों से अलग-अलग पूछताछ
इनकी डीवीआर हत्यारे अपने साथ ले गए। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि पत्नी की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने पत्नी ज्योति और पुत्रियों से अलग-अलग जानकारियां हासिल की हैं। मामले की गहनता से जांच हो रही है।
विज्ञापन

3 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
बंटवारे के बाद छोटा भाई रहता है अलग
मृतक रामू दो भाई हैं। छोटा भाई श्यामू अपने परिवार और मां निर्मला व बड़ी मां सिया देवी के साथ बंटवारे के बाद अलग रहता है। गांव में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने से श्यामू उस परिवार के साथ अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज गया था।

4 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी से भी हुआ था विवाद
मृतक रामू शराब का लती था। चर्चाएं हैं कि सोमवार की शाम एक पड़ोसी से बहुत विवाद हुआ था। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि कुछ लोगों के दखल के बाद विवाद शांत हो गया। दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन

5 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
लिपिक पद पर था तैनात
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड निवासी प्रदीप कुमार उर्फ रामू चौरिहा (48) हिंदू इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर तैनात थे। घर में पत्नी ज्योति समेत पुत्री माही (12), तनु (8) और गुनगुन उर्फ काव्या (3) हैं। मकान की ऊपरी मंजिल पर रामू चौरिहा परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन

6 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
खाना मंगाने की बात पर हुआ था विवाद
उसने नीचे का हिस्सा किराए पर दे रखा है। सोमवार देर रात रामू अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी और तीन बेटियां दूसरे कमरे में सो गईं। बताया गया कि रामू ने पत्नी और बेटियों वाले कमरे के बाहर से ताला लगा दिया था। बाहर से खाना मंगाने की बात पर पत्नी से विवाद होने के बाद उसने ऐसा किया था।
विज्ञापन

7 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में था लिपिक
वह शराब के नशे में भी था। यह भी चर्चा है कि कुछ लोगों के साथ रात में उसने घर में शराब पी थी। तभी घटना अंजाम दी गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पत्नी ज्योति ने बताया कि सुबह देर तक पति के न उठने पर उसने किरायेदार महिला को फोन किया।
विज्ञापन

8 of 8
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
बिस्तर पर पड़ा था रक्तरंजित शव
किरायेदार महिला ने देखा कि पति रामू का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था। उसने किसी तरह कमरे का ताला खोला। पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ जियाउद्दीन अहमद ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें