बांदा में युवक ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। वहीं, चार माह के मासूम की भूख से तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
बांदा के अतर्रा कोतवाली इलाके के आजाद नगर मोहल्ले में मृत मिले पति-पत्नी और बेटे के शवों का रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति जितेंद्र की मौत हैंगिग से, पत्नी गौरा की गले और सिर में चोट लगने से मौत हुई, जबकि बच्चे की मौत भूख से होने की पुष्टि हुई है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में किराए पर रह रहे जितेंद्र (23), पत्नी गौरा (20) व चार माह के पुत्र बाबू के शव शनिवार को दोपहर कमरे पड़े मिले थे। आत्महत्या करने वाले जितेंद्र ने भाई के मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें उसने सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग होकर घटना को अंजाम देना बताया था।
विज्ञापन
2 of 11
दंपती की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
इस प्रकरण में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। तीनों शवों का दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत भूख होना पुष्ट हुई है। इससे यह साबित हो गया है कि पति जितेंद्र ने पहले अपनी पत्नी की गले और सिर में वार करके हत्या की और खुद फंदे में झूल गया।
विज्ञापन
3 of 11
जितेंद्र के भाई से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
भूख से तड़प तड़पकर हुई मासूम की मौत
इससे चार माह के मासूम की घटना के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भूख से तड़प तड़पकर मौत हो गई। चूंकि घटना के समय मकान मालिक रामकुमार प्रजापति घर में नहीं थे, इसलिए इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी थी।
4 of 11
banda murder and suicide
- फोटो : amar ujala
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की मौत हैगिंग, गौरा की मौत गले और सिर में चोट आने और बच्चे की मौत भूख से होने से पुष्ट हुई है। तीनों शवों का परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
5 of 11
दंपती की फाइल फोटो और जितेंद्र के भाई से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
पत्नी का काटा गला, फिर खुद ने दी जान
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। चार माह के मासूम बेटे का भी कमरे में शव मिला है। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जान दे दी। दो दिन सभी के शव कमरे के अंदर पड़े रहे। शनिवार दोपहर बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर तीनों के शव निकाले। जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र (23) अहमदाबाद में काम करता था। वह अतर्रा के आजाद नगर में पत्नी गौरा (20) और चार माह के बेटे बाबू के साथ किराए के कमरे में रहता था।
विज्ञापन
6 of 11
गौरा की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
जितेंद्र ने गुरुवार रात पत्नी गौरा (20) का चाकू से गला रेत दिया। कमरे में चार माह के बेटे बाबू का भी शव मिला। युवक ने खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। गौरा की मां ममता गांधी नगर में रहती है। ममता ने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र ने गौरा को फोन कर कहा कि वह अहमदाबाद से आ रहा है। रात तक घर आ जाएगा। इस पर बेटी रात में मायके से खाना बनाकर ले गई थी। शनिवार की दोपहर उन्हें मकान मालिक रामकुमार प्रजापति ने बताया कि गौरा के कमरे से दुर्गंध आ रही है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
7 of 11
जितेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
मृतका की मां ममता ने दामाद पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही जितेंद्र बेटी को मारता पीटता था। एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से जितेंद्र का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सास द्वारा मारपीट करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की बात लिखी है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
8 of 11
महिला गौरा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
गौरा ने किया संघर्ष, कमरे में फैला था सामान
अतर्रा के आजाद नगर मोहल्ले में जिस कमरे में यह घटना हुई वहां के हालात बयां कर रहे हैं कि गौरा ने बचाव के लिए काफी संघर्ष किया था। कमरे के अंदर जमीन पर 20 लीटर पानी के नीले रंग का ड्रम गिरा पड़ा था। इसके अलावा कपड़े, बाल्टी और खाना बनाने वाला चूल्हा बिखरे पड़े थे। इससे यह प्रतीत होता है कि गौरा ने मरने के पहले पति से हाथापाई की। इसी कारण कमरे का सामान बिखरा हुआ था। इसके बावजूद वह पति से अपनी और मासूम बेटे की जान नहीं बचा सकी है। पुलिस ने मौके पर पड़ा खून से सना चाकू भी बरामद किया है। बताया जाता है कि युवक का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सास और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
9 of 11
banda murder and suicide
- फोटो : amar ujala
जितेंद्र ने लिखा है सुसाइड नोट
आजाद नगर मोहल्ले में हुई घटना में मृतक जितेंद्र का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने सास ममता देवी और ससुर सवालिया पर मारपीट करने आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि सास मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वह बहुत परेशान है। उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। उधर, क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जितेंद्र ने मोबाइल पर अपने भाई को लिखकर भेजा था, उसी की कॉपी भाई ने दी है।
10 of 11
banda murder and suicide
- फोटो : amar ujala
पत्नी से मारपीट पर घरवालों ने कर लिया था किनारा
कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र की शादी अप्रैल 2024 में अतर्रा के गांधी नगर में संतोषी माता मंदिर के पास की निवासी गौरा से हुई थी। बाबू उनका पहला बच्चा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पांच माह पूर्व दोनों पति-पत्नी रामनगर में ही रहते थे। शादी के बाद से उनकी आपस में पटरी नहीं खाती थी। जितेंद्र के छोटे भाई गोविंद के मुताबिक, वह गुस्सैल प्रवृत्ति का था।
अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। जितेंद्र के घरवालों की माने तो रामनगर में दोनों के बीच झगड़ा होने पर दोनों को उनके घरवालों ने अलग रहने की बात कहकर घर से अलग कर दिया था। उसके बाद उन्होंने अतर्रा में किराए के कमरे में रहना शुरू कर दिया था। कुछ दिन पहले गौरा के मायके में भी जितेंद्र ने गौरा को पीटा था।