सोमवार को सुभाष चौक के पास यातायात चौकी पर पहुंचे आटो चालक नौशाद ने बताया कि वह दिबियापुर से सवारियां लेकर औरैया आया था। जहां सुभाष चौक पर उसने सवारियों को उतार दिया। तभी उसकी नजर आटो में रखे एक बैग पर गई।
जिस पर उसने आटो से उतरकर जा रहीं सवारियों से जानकारी की लेकिन सभी ने उक्त बैग को अपना होने से इनकार कर दिया। नौशाद सुभाष चौराहे स्थित यातायात पुलिस को बैग सौप दिया।
इस पर सिपाही ने बैग खोलकर चैक कराया। जिसमें कपड़े व कुछ दवाईयों के कागजात रखे थे। ट्रैफिक सिपाही ने वह बैग अपनी निगरानी में जमा कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आटो चालक के इस नेक काम के लिए उसकी प्रशंसा की।