गाड़ी मिल गई है पापा, अब जल्द ही घर पहुंचेंगे। शरीर में थकान बहुत है, गाड़ी मेंं ही आराम करने के बाद सुबह बात करेंगे। जल्द ही घर पहुंच जाएंगे। ट्राला में बैठने से पहले पुत्र ने अपने पिता से इन शब्दों में बात की थी। आज उसी पिता को अपने पुत्र की शिनाख्त करनी पड़ी। रविवार की देर रात दो अज्ञात शवों की भी शिनाख्त की गई और उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के साथ घर भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चिरुहुली और मिहौली के बीच हुई डीसीएम और ट्राला की भिड़ंत में चूने (पुट्टी) की बोरियों की नीचे दबने से २५ मजदूरों के शव निकाले गए थे। जिनकी पहचान देर रात तक चली। देर रात को शेष बचे दो शवों की पहचान करने के बाद उनकी शिनाख्त के लिए परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जहां पुत्र के शव को देख सुदामा यादव की आंखे भर आईं और रोने लगा। अंगोछे से आंख से छलकते आंसू को पोछते हुए बोला इससे अच्छा तो बेटा तू वहीं रुक जाता मैं पैसे और भेज देता। सुदामा ने दो अज्ञात शवों में एक शव की ओर इशारा करते हुए उसे अपना पुत्र बताते हुए नितिश कुमार निवासी चिरुटोला तेतरियाडीह थाना छतरपुर जिला पलामू झारखंड के रूप में की।
4 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सुदामा ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे उसके पुत्र ने फोन पर बात करते हुए बताया कि पापा गाड़ी मिल गई, अब वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा। शरीर में थकान बहुत है, गाड़ी में ही आराम कर लेगा और सुबह बात करेगा। जल्द ही वह घर लौटेगा तो अब कहीं दूर काम करने नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन
5 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उसे नहीं मालूम था कि पुत्र अब आखिरी सफर करने जा रहा है। मालूम होता तो उसे वहीं रोक देता और रुपया भेज देता। सुदामा ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं जिसमें यह बड़ा था। बताया कि नितिश जयपुर राजस्थान के बगरु में एक मार्बल की कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
6 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे शव की शिनाख्त धर्मेंद्र कुमार (28) पुत्र भागनरायन निवासी हडिहरपुर थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपास मोतिहारी राज्य बिहार की पहचान उसके चाचा रवींद्र कुमार पुत्र शिवलाल ने की। बताया कि उसके साथ काम करने वाले अन्य युवक भी एक्सीडेंट में घायल हुए है। धर्मेंद्र कुमार के साथ मौजूद एक युवक के परिजनों ने उन्हें जानकारी दी थी।
यहां आकर मालूम हुआ कि शव अज्ञात में हैं। बताया कि भागनरायन नाई है। भागनरायन की पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। दूसरे पुत्री खुशबू की शादी अच्छी तरह से हो, जिसके चलते वह मार्बल कंपनी में काम करने बगरु जयपुर राजस्थान आया था। घटना की जानकारी पर भागनरायन और उसके परिजनों का हाल-बेहाल है।