फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

औरैया हादसा: चूने की बोरियों में ही दब गई मजदूरों की चीखें, तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर

Sun, 17 May 2020 09:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
1 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
इटावा-कानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के डीसीएम (मिनी ट्रक) में ट्रॉला ट्रक की टक्कर से 26 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 38 मजदूर घायल हो गए। हादसे में चूने की बोरियां लादे ट्रॉला खाई में जा पलटा और ज्यादातर की मौत ट्रॉला और बोरियों में दबने से हुई। ये सभी मजदूर लॉकडाउन में रोजगार गंवाने के बाद अपने घर जा रहे थे। 

2 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
औरैया में शनिवार को हुए हादसे के बाद चूने के बोरे में दबे मजदूरों की छटपटाहट व्यवस्था की लाचारियां बयां कर रही थी। मौके से लेकर अस्पताल तक चीखें और सिसिकियां ही गूंज रही थीं। ट्राला पलटने से चूने की बोरियों के तले दबे मजदूरों की चींखें तक कोई न सुन सका। 

3 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रवासी मजदूरों को घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों और बसों के सरकारी इंतजाम शनिवार को औरैया हादसे में जान गंवाने वालों के साथ दम तोड़ते नजर आए। बेबस मजदूर अभी भी पैदल या माल वाहक वाहनों से घर तक का सफर करने को मजबूर हैं। 
 

4 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी पाकर डायल 112 की पुलिस टीम हादसे के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में मजदूरों को चूने की बोरियों में दबा देख पुलिस भी तत्काल मददगार न बन सकी। 
 

5 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
गहरा अंधेरा और खड्ड की गहराई आड़े आ रही थी। ट्राला में भरे बोरों से उठा चूने का गुबार पूरे वातावरण में घुटा हुआ था। बाद में जेसीबी, क्रेन और ज्यादा फोर्स पहुंचने पर बचाव कार्य शुरू किया जा सका। 
 
विज्ञापन

6 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
शवों और घायलों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। घायलों ने बताया कि सागर मध्य प्रदेश और झांसी के रहने वाले मजदूरों ने घर वापसी के लिए गाजियाबाद से 30 हजार रुपये में एक डीसीएम बुक की थी। 
 

7 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
औरैया में राजस्थान से चूना लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे ट्राला से डीसीएम की टक्कर हो गई। ट्रॉला में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी जाने के लिए लोग सवार थे। डीसीएम सवार गोविंदा ने बताया कि डीसीएम में कुल 22 लोग सवार थे। 
 

8 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसमें चार लोगों को झांसी तक जाना था। उसके साथ मौजूद 18 लोगों ने 30 हजार रुपये में गाजियाबाद से सागर मध्य प्रदेश के लिए डीसीएम बुक कराई थी। वह सभी जींस में कलर करने का काम करते थे। 
 

9 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्राला में सवार घायल अंकुर ने बताया कि ट्राला राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्राला में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी के कुशीनगर जाने के लिए लोग सवार थे। 

 
विज्ञापन

10 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्राला में सवार लोगों से उनके सफर के हिसाब से चालक व हेल्पर रुपये ले रहा था। किसी से पांच सौ तो किसी से आठ सौ रुपये लिए थे।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें