फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की कातिल दुल्हन: अछल्दा बन रहा औरैया का ‘जामताड़ा’, सट्टेबाज, माफिया के बाद अब सुपारी किलर आ रहे सामने

Thu, 27 Mar 2025 02:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी औरैया में हुई वारदात की मुख्य आरोपी प्रगति यादव अपने साथ आठ लाख रुपये के जेवरात भी ससुराल से ले गई थी। भोगांव के नगला दीपा के रहने वाले मृतक दिलीप यादव के परिजन का कहना है कि जेवरात के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है कि वह आखिर कहां हैं।
विज्ञापन
1 of 9
auraiya murder case - फोटो : amar ujala
औरैया में हाइड्रा चालक हत्याकांड के बाद सुपारी किलर पुलिस की निगाह में चढ़े हैं। इसी तरह की पूर्व में घटी कई घटनाएं जिले के अछल्दा क्षेत्र की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस रिकॉर्ड भी इसकी गवाही देते हैं। आपराधिक गतिविधियों के जानकारों की माने तो अछल्दा औरैया के लिए धीरे-धीरे अपराध का ‘जामताड़ा’ बनता जा रहा है। यहां से सट्टेबाज व माफिया के बाद अब सुपारी किलर भी सामने आने लगे हैं।

रामजी नागर को ही देख लीजिए। उम्र 25 साल और रिकार्ड में संगीन धाराओं के 10 मुकदमे हैं। ये एक मामला नहीं है। 20 से ज्यादा आपराधिक घटनाओं में पिछले एक साल में सामने आ चुके हैं। इसमें वाहन चोर गैंग समेत कई तरह के अपराध शामिल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
auraiya murder case - फोटो : amar ujala
इन पर अंकुश लगाने के लिए जहां पुलिस लगातार शिकंजा कसती है, वहीं गैंगस्टर जैसी कार्रवाई भी की जाती है। पिछले दिनों छह अपराधियों पर ही गैंगस्टर की कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट ने की थी। यहां पेशेवर अपराधियों का पनपना अपने आप में चौंकाने वाला है। हाइड्रा चालक की हत्या में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी शूटर रामजी नागर (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके साथ दो अन्य शूटर भी थे।
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
आशंका यह थी कि दिलीप को मौत के घाट उतारने के लिए केवल रामजी नागर पर्याप्त नहीं था। ऐसे में शूटरों ने अपनी संख्या तीन कर ली। दो शूटर फिलहाल फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम लगातार दबिश दे रही है।
 

4 of 9
auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद लोगों का ध्यान अछल्दा की ओर पहुंचा है। जोकि अपराध का पनहगार बन रहा है। हालांकि पुलिस इन अपराधियों पर शिकंजा भी कस रही है। अपराध के जानकार बताते हैं कि झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराधी बहुतायत में हैं, लेकिन अछल्दा क्षेत्र में हत्या, लूट, चोरी व छिनैती करने वाले अपराधी बढ़े हैं।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
12 मार्च को गैंगस्टर एक्ट में जेल से छूटा था शूटर रामजी नागर
हाइड्रा चालक की हत्या में आरोपियों का शातिराना रवैया इसकी बानगी पेश कर रहा है। 10 से ज्यादा अपराधी अछल्दा थाना क्षेत्र में 10 से ज्यादा धाराओं का तमगा पहने हुए हैं। यही वजह है कि 10 मुकदमों का तमगा पहने शूटर रामजी नागर 12 मार्च को गैंगस्टर एक्ट में जेल से छूटा था। उस पर पुलिस की नजर थी, लेकिन इसके बाद भी जेल से छूटने के सात दिन बाद उसने हाइड्रा चालक को मौत के घाट उतार दिया। अब उसे फिर जेल भेजा गया है।
    
विज्ञापन

6 of 9
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
शूटर से पति को मरवाने के लिए जेवर भी ले गई दगाबाज दुल्हन
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी औरैया में हुई वारदात की मुख्य आरोपी प्रगति यादव अपने साथ आठ लाख रुपये के जेवरात भी ससुराल से ले गई थी। भोगांव के नगला दीपा के रहने वाले मृतक दिलीप यादव के परिजन का कहना है कि जेवरात के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है कि वह आखिर कहां हैं। प्रगति के परिजन से भी इस संबंध में बात नहीं हुई है। दिलीप के परिजन को यह भी शक है कि कहीं प्रगति ने जेवरात को सुपारी की रकम चुकाने के लिए अपने प्रेमी अनुराग यादव के साथ मिलकर बेच तो नहीं दिया।
 
विज्ञापन

7 of 9
प्रेमी अनुराग के संग प्रगति। - फोटो : सोशल मीडिया
बीती 19 मार्च को भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा के निवासी कारोबारी दिलीप कुमार यादव (24) की कन्नौज के उमर्दा में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या दिलीप की पत्नी प्रगति यादव ने कराई थी। दिलीप की प्रगति से पांच मार्च को ही शादी हुई थी। 
 

8 of 9
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रगति ने अपने प्रेमी फफूंद निवासी अनुराग यादव के साथ मिलकर अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर से हत्या कराई थी। दो लाख रुपये में हत्या तय की गई। प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये बतौर एडवांस हत्या के दिए थे। दिलीप के भाई अक्षय यादव ने बताया कि प्रगति को उसके भाई रस्म के तहत शादी के बाद पहली बार मायके 10 मार्च की शाम को ले गए थे। प्रगति अपने साथ शादी में दिए करीब आठ लाख रुपये के जेवरात भी ले गई थी। अब इन जेवरात का पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पारुल बोली, देवर की हत्यारोपी बहन को दी जाए फांसी की सजा
प्रगति की करतूत से उसके परिजन भी उससे नाता तोड़ते जा रहे हैं। प्रगति की बड़ी बहन पारुल की शादी दिलीप के बड़े भाई संदीप के साथ 2019 में हुई थी। पारुल का कहना है कि बहन ने जिस प्रकार देवर की हत्या कराई है, उसी प्रकार उसे फांसी की सजा कानून से मिलनी चाहिए। उसका परिवार से कोई नाता नहीं है। परिवार वाले उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: प्रगति की मुंह दिखाई के रुपये और जेवर सुरक्षित, बड़े भाई ने खोला चौंकाने वाला राज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें