फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: चार दिन में 5.4 डिग्री बढ़ा तापमान, विभाग ने जताई तेज हवाओं की संभावना, ये है अलर्ट

Thu, 27 Mar 2025 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में गर्मी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। चार दिनों में 5.4 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में बादलों के हटते ही धूप की तपिश बढ़ गई है। मार्च में ही पारा अप्रैल के सामान्य औसत तापमान 37.7 डिग्री को पार करके 37.8 डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार को तापमान 35.2 डिग्री था। एक दिन में ही तापमान ढाई डिग्री से ज्यादा बढ़ गया।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। अचानक पारा के ऊपर चढ़ने से देर से बोई गई गेहूं समेत अन्य फसलों के दाने छोटे हो सकते हैं जिससे पैदावार प्रभावित होगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं से राहत मिलेगी लेकिन तापमान बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

फसलों के फूल झड़ सकते हैं जल्दी
मार्च के बचे चार दिनों में मई के सामान्य औसत तापमान 40.1 डिग्री तक पारा उछाल मार सकता है। उन्होंने बताया कि तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि देर से बोई गई गेहूं, मटर, मसूर आदि फसलों के फूल जल्दी झड़ सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

चार दिन में 5.4 डिग्री बढ़ा तापमान
गर्मी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। चार दिनों में 5.4 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान (कानपुर)
  • 23 मार्च- 32.4 डिग्री
  • 24 मार्च- 33.2 डिग्री
  • 25 मार्च- 35.2 डिग्री
  • 26 मार्च- 37.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अन्य जिलों का अधिकतम तापमान
  • बांदा- 39.2 डिग्री
  • हमीरपुर- 40.6 डिग्री
  • हरदोई- 38 डिग्री
  • झांसी- 41.1 डिग्री
  • लखनऊ- 39.2 डिग्री
  • प्रयागराज- 41.6 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें