फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हादसा: पांच लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई, डीसीएम से शवों को भेजने की फोटो वायरल

Mon, 18 May 2020 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 7
औरैया हादसे में मारे गए श्रमिकों के शवों को एंबुलेंस से भेजा गया - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में औरैया के चिरूहुली-मिहोली के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले 25 मजदूरों के शवों में से कुछ शव डीसीएम से भेजने की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद लेखपालों द्वारा जिला प्रशासन का आदेश न मानने पर तहसीलदार की आख्या में एसडीएम विजेता ने पांच लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 
विज्ञापन

2 of 7
औरैया हादसा - फोटो : अमर उजाला
इधर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी शवों को एंबुलेंस से रवाना किए जाने की बात कही थी। उन्होंने वायरल फोटो की जांच करने की बात भी कही है। औरैया के इटावा-कानपुर हाईवे में हुए ह्दय विदारक हादसे में मरने वाले झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के 25 मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 7
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिसमें शनिवार की रात से लेकर रविवार को सुबह तक पोस्टमार्टम हाउस में शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही शवों को उनके गृह जनपद भेजने का इंतजाम भी जिला प्रशासन ने किया। रविवार को जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी शवों को एंबुलेंस से उनके गृह जनपद रवाना होने की बात भी कही थी, लेकिन रविवार की देर शाम सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई।

 

4 of 7
औरैया सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
जिसमें एक डीसीएम में तीन शव रखे होने और शव से कुछ दूरी पर तीन मजदूरों के आराम करने जैसी फोटो वायरल हुई थी। इस मामले में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी शव सम्मान के साथ एंबुलेंस से रवाना किए गए हैं। वायरल फोटो की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।  

 
विज्ञापन

5 of 7
औरैया सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
इधर एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि 25 मजदूरों के शवों को घर भेजने वाले प्रत्येक वाहनों पर एक-एक लेखपाल को साथ जाने की ड्यूटी लगाई थी। जिसमें पांच लेखपाल ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी की रिपोर्ट पर इंगुठिया लेखपाल राकी, फतेहपुरबेनी लेखपाल अंकित अग्रवाल, निगड़ा लेखपाल ललित प्रताप, फफूंद लेखपाल शशिकांत पोरवाल, गांव महतेपुर लेखपाल भूपेंद्र पाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किया ट्वीट 
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि दुर्घटना में मारे गए मजदूरों व घायलों को इकट्ठा ट्रक में भरकर उनके घर भेजने की हृदयाहीनता पर उभरा जन आक्रोशित उचित ही है। इससे साबित होता है कि सीएम के निर्देशों को गंभीरता व संवेदनशीलता से नहीं लिया जा रहा है अति दुखद, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
औरैया सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि झारखंड सीमा में प्रवेश करते ही घायलों को उचित इलाज सुनिश्चित करें। साथ ही मृतकों के पार्थिव को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाने का इंतजाम कर सुचित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें