उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने सोमवार को एक रिक्शा चालक की मौत के बाद अंतिम संस्कार करा कर मानवता की मिसाल पेश की। उसके चार बेसहारा बच्चों को सरकार की तरफ से मदद मिलने तक उनके रोटी कपड़े का भी इंतजाम किया। ये सब देख बच्चों के आंसू छलक उठे।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने की बच्चों की आर्थिक मदद
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम सेक्टर 8 निवासी रिक्शा चालक की सोमवार को मौत हो गयी। चार साल पहले पत्नी की मौत के बाद चार मासूम बच्चों को वही पाल पोस रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना के डर से कोई नहीं आ रहा था पास
- फोटो : amar ujala
पिता की मौत के बाद बेसहारा बच्चे शव से लिपट कर रोते रहे, लेकिन कोरोना के डर से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। जानकारी पाकर कल्याणपुर आवास विकास 3 चौकी इंचार्ज आनंद द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
4 of 5
पुलिस को मिली सूचना तो बच्चों को दिया सहारा
- फोटो : amar ujala
सहकर्मियों के साथ मिलकर दरोगा ने अर्थी सजवाई और अंतिम संस्कार के लिए घाट ले गए। रिक्शा चालक की अंतिम यात्रा में शामिल खाकी की भीड़ को देखा तो वहां मौजूद हर शख्स ने सलाम ठोका।
पुलिस का ये रूप देख हर किसी ने ठोका सलाम
- फोटो : amar ujala
इसके बाद हर पुलिसकर्मी ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बच्चों को आर्थिक सहयोग दिया। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि बच्चों को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। सीएम राहत कोष से सहायता राशि दिलवाने की प्रक्रिया की जा रही है।