फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के गोबर का विजिटिंग कार्ड बिक सकता है तो आपका आइडिया क्यों नहीं, पढ़ें इनकी जुबानी

Mon, 19 Feb 2018 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कार्यक्रम में डॉ. अरुण प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
लोग आज हाथी के गोबर से विजिटिंग कार्ड बना रहे हैं। इस कार्ड की कीमत सबसे अधिक है लेकिन फिर भी लोग खरीद रहे हैं। जरा सोचिए जब हाथी का गोबर बिक सकता है तो आपका नया आइडिया क्यों नहीं बिकेगा। जरूरत है नया सोचने की। स्टार्टअप वह रिस्क है, जो आपको जिंदगी में काफी कुछ दे सकता है। रिस्क लोगे, तभी कुछ पाओगे। आपमें काबिलियत और जनून होना चाहिए। जो दूसरों से कुछ हटकर हासिल करना चाहते हैं स्टार्टअप उनके लिए अच्छा मुकाम है। स्टार्टअप के बार में ये टिप्स दिए राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत और लॉरियल्स इंटरनेशनल इलाहाबाद के फाउंडर डॉ. अरुण प्रकाश ने।

 
विज्ञापन

2 of 4
कार्यक्रम में डॉ. अरुण प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को स्टेप एचबीटीआई में अमर उजाला, दि इंडस एंटरप्रिन्योर (टाई) यूपी चैप्टर और आईआईटी कानपुर के सिंडिकेट बैंक इंटरप्रिन्योरशिप रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) की ओर से ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. प्रकाश ने कहा कि जिंदगी में वही लोग कुछ नया कर पाते हैं जो रिस्क लेते हैं। अमिताभ बच्चन, धीरू भाई अंबानी, मार्क्स जुकरबर्ग जैसे कई लोग हैं, जिन्होंने अपनी आसान जिंदगी को कड़ी मेहनत में बदल दिया और आज उनकी हर जगह जय-जयकार है।

 
विज्ञापन

3 of 4
कार्यक्रम में डॉ. अरुण प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
स्टार्टअप आइडिया कहीं भी और किसी को भी आ सकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्टीट्यूट के कोआर्डिनेटर प्रो. मनोज शुक्ला, अमर उजाला कानपुर के महाप्रबंधक रविंद्र सुपेकर, डॉ. अरुण प्रकाश, टाई यूपी के सेक्रेटरी विकास मेहरोत्रा, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अंकिता द्विवेदी, स्टेप एचबीटीआई के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात द्विवेदी ने मिलकर किया। 

खुद को रखो अपडेट
डॉ. अरुण प्रकाश ने कहा कि अगर आपको सफल बनाना है तो हमेशा खुद को अपडेट रखिए। ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़िए, इंटरनेट पर नए इनोवेशन और रिसर्च के बारे में जानिए। यह आपके स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मददगार होगा। 

 
विज्ञापन

4 of 4
कार्यक्रम में डॉ. अरुण प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
सफल स्टार्टअप की क्वालिटी
- स्टार्टअप का आइडिया दूसरों की जरूरतों को समझते हुए तैयार करें।
- अपने प्रोडक्ट या सर्विस के प्रति ग्राहकों में विश्वास स्थापित करें।
- नेटवर्किंग को हमेशा कायम रखिए, आपके बिजनेस को यह बढ़ा सकता है।
- फंड मैनेजमेंट आना चाहिए।
- कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए, जिससे अपनी बात आप दूसरों तक पहुंचा सकें।
- टीम मैनेजमेंट आना चाहिए और लीडरशिप की क्वालिटी होनी चाहिए।
- सेल्फ कांफिडेंस होना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें