फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट 3 और डॉक्टर 4, कुछ ऐसी हकीकत है 'इस अस्पताल में हुए खेल की'

Mon, 21 May 2018 07:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिला महिला अस्पताल में संचालित एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) में स्वीकृत पदों के सापेक्ष एक अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती का खुलासा हुआ है। अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों के खेल से नियुक्ति पाने वाले अतिरिक्त डॉक्टर को लगातार वेतन भी दिया जा रहा है।


 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
जिला महिला अस्पताल की सिक न्यू बार्न यूनिट के संचालन के लिए डॉक्टर के तीन पद स्वीकृत हैं। इनमें सबसे पहले डा. बीके गुप्ता की तैनाती हुई थी। दो पद रिक्त होने पर स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम को पत्र लिखे। हालांकि पत्र में तीन डाक्टर नियुक्त करने की मांग की गई। इस पर शासन ने संविदा पर चयनित तीन डाक्टरों को एसएनसीयू में तैनात कर दिया। इससे एसएनसीयू में चार माह से तीन स्वीकृत पदों के स्थान पर चार डाक्टर काम कर रहे हैं और सभी का वेतन भी निकल रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
उधर हाल ही में एडी अतुल मिश्रा के निरीक्षण में जब डॉक्टरों के संबध में जानकारी की गई तब जाकर स्वीकृत पदों के सापेक्ष अतिरिक्त डाक्टर तैनात होने का मामला खुला। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने एक डाक्टर को दूसरे जिले स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि कार्रवाई में भी खेल किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि नियुक्ति में जिन डॉक्टरों ने सबसे आखिरी में ज्वाइन किया था  उन्हें हटाने के स्थान पर पहले तैनाती पाने वाले डाक्टर को हटाने का खेल किया जा रहा है। उधर इस खेल पर अब तक स्वास्थ्य अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
अतिरिक्त डॉक्टर को किया जाएगा स्थानांतरित
एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि नियुक्ति पूर्व सीएमओ के समय में हुई थी। मांग के सापेक्ष शासन ने डाक्टर जिले में भेजे थे। स्वीकृत पदों के सापेक्ष अतिरिक्त डॉक्टर तैनात होने की जानकारी मिली है। एक अतिरिक्त डॉक्टर को स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें