फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी गलियारे में 'शादी के इस कार्ड के चर्चे'...अखिलेश यादव के लिए लिखा दी ये बात

Sat, 09 Feb 2019 08:57 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
शादी को यादगार बनाने के लिए हर शख्स अपने सामर्थ्य के हिसाब से कुछ विशेष करने की कोशिश करता है। लेकिन यूपी के कानपुर देहात में एक भाई ने अपनी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए एक कार्ड छपवाया जोकि देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। शादी से सियायत की ओर इशारा करता ये कार्ड राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा में है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
अकबरपुर के मेदू गांव गांव निवासी सौरभ सिंह की बहन की शादी 10 फरवरी को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। सौरभ समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपनी बहन लवली की शादी को यादगार बनाने के साथ ही समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की एक अपील की है। अहम बात ये है कि ये अपील उन्होंने बहन की शादी के कार्ड के जरिए की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
सौरभ सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। इसको देखते हुए सपा-बसपा गठबंधन को जिताने की अपील की गई है।
 

4 of 5
डेमो पिक
कार्ड में अपील की गई है कि "अखिलेश जी की सुने, साइकिल ही चुने, अपना वोट समाजवादी पार्टी को ही दें।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
उन्होंने अखिलेश यादव से मिलकर उनको शादी में आने का न्योता भी दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव के आने का इंतजार करूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें