फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी की पिटाई के बाद लड़की की मौत बनी रहस्य, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे दोनों

Sat, 09 Feb 2019 08:56 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा प्रेमी की पिटाई व किशोरी की मौत के मामले में गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस दोनों घरों की निगरानी कर रही है। सीओ व कोतवाल ने गांव पहुंच कर सुरक्षा जायजा लिया। घायल आरोपी युवक का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है जहां परिजनों ने लड़के को बेटी के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। परिजनों ने प्रेमी काे जमकर पीटा जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद ही प्रेमिका ने तड़प तड़प कर जान दे दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर बाद कटरी क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमी की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। इससे वह अचेत हो गया था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। कुछ घंटे बाद गांव की किशोरी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के पिता ने विमलेश के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म व उससे आहत होकर पुत्री की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विमलेश के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर राधेश्याम को दी गई है। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सुरक्षा की दृष्टि से गांव के दोनों घरों पर शमसाबाद, कंपिल के अलावा कोतवाली के एसआई राकेश कुमार गुप्ता, उपदेश कुमार महिला पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस गांव में गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीओ राजवीर सिंह व इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम ने गांव जाकर जायजा लिया। घायल आरोपी युवक विमलेश का इलाज जा रहा है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है।

4 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर एक दर्जन चोटों के निशान होने से मामले की गुत्थी उलझ गई है। इससे साफ है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न हो सकी। इससे बिसरा सुरक्षित किया गया है। जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई गई है। शव का पोस्टमार्टम डॉ. सर्वेश यादव डॉ. विजय अनुरागी के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
हाथ पैर में चोटों के निशान होने से अनुमान है कि मौत होने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने वास्तविकता का पता लगाने के लिए कई ग्रामीणों से जानकारी की है। सीओ राजवीर सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रकाश में आया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। कई वर्ष पहले कायमगंज नगर के एक स्कूल में किशोरी पढ़ती थी। पुलिस ने स्कूल पहुंच कर किशोरी के आयु के प्रमाण के लिए प्रधानाचार्य से सत्यापन किया। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रपत्रों के अनुसार मृतका नाबालिग थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें