फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवे ना जावे.. कनपुरिये डांडिया खूब लहरावैं: राजू श्रीवास्तव

Mon, 22 Oct 2018 02:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
राजू श्रीवास्तव
लेव भईया दशहरा अउर नवरात्रे भी निपट गए.. पिछले दिनों नवरात्रे के चलत व्हाट्सएप धार्मिक मैसेजन से अईस भक्तिमय रहा कि लगत रहा चप्पल उतार के.. मोबाइल पे फूल चढ़ाय के व्हाट्सएप चलावे के परी.. अईस गजब जोर रहा नवरात्रे केर.. अउर भईया आपन कानपूर भी बहुत तरक्की किहिस है.. अब तो भईया हिंया भी डांडिया आयोजित होय लगा है.. भले ही कनपुरिये डांडिया खेल ना पायें.. पर खेले मा जुटे परे हैं अउर तो अउर पिले पड़े हैं.. अउर एक दुसरे केर खोपड़ी बजाय पड़े हैं.. मतलब आवे ना जावे.. डांडिया लहरावैं.. अउर कुछ लोग तो मुंह बाय खाली हुंवा केर रौनक देखे जात हैं..
विज्ञापन

2 of 8
डेमो पिक
अइसेहे निराला नगर मा डांडिया होत रहा तो हमरे संकठा हुंवा सब लोगन का डांडिया खेलत देख जबरदस्त इमोशनल हुई गए.. कहे लगे, हमरे पास भगवान का दिया सब कुछ है.. दौलत है.. शोहरत है.. इज्जत है.. बस डांडिया केर कमी है,.. हम कहा वहु मिल जाई.. अउर फिर पूरी जिंदगी तोहरी खोपड़िया पे बेलन से डांडिया खेलिहै.. वइसे डांडिया में जिन लड़कियन का कौनो नजर उठाय के भी कभू नाय देखत है.. वहु रंगबिरंगा गुजराती ड्रेस मा तैयार होय के परी हूँ मैं गाने पे डांस करत भये अईस एटीट्यूड दिखावत हैं.. कि जी करत है कि इस परी के पर काट के आसमान मा उड़ा दई..
विज्ञापन

3 of 8
डेमो पिक
विकास नगर मा एक लब्भड़ तो अबकी अईस डांडिया खेलिस कि कईयों की आँखिन फोड़ दिहिस.. अइसेहे रामनारायन बाजार वाले कुंजीलाल केर मेहरारू डांडिया खेलत रहीं.. कोऊ डांडिया से उनका चश्मा फोड़ दीस.. ऊ चौंधियाई चौंधियाई डांडिया खेलत रहीं.. उनका कुछौ बिलगात नहीं रहा तो पता चला आपन डांडिया कौने के नाक मा घुसेड़ेे दे रहीं तो केहू के कान मा बजाय परी हैं.. उनके खिलाफ अब तक नौ एफ आई आर बाबूपुरवा थाने मा हुई चुकी हैं.. तो अबकी कानपुर मा अईस डांडिया चलत रहा..

4 of 8
डेमो पिक
ई सब गुजरात से आवा है.. यहू मा मोदी का हाथ है.. वईसे तो डांडिया प्रोग्राम खाली पैसावाले मोहल्ले मा जादा होय रहा है.. हुंवा केर औरतें खूब मेकअप करके.. जेवर लाद के डांडिया खेले खातिर शाम का तैयार होय के बाहर निकलत हैं तो अईस लगत है जैसे रंगबिरंगी मिठाई जा रही होय.. पूरे साल घर मा काम करे के नाम पे कमर दर्द.. हाय मेरे घुटने.. फलाना ढिमकाना का ड्रामा करे वाली ई औरतें नवरात्रे मा खूब फुदक-फुदक के गरबा खेलत हैं.. अउर भईया इन पैसा वाले इलाके मा इन लोगन केर कपड़ा-जेवर अउर तैयारी देख के लगत है कि हाई सोसायटी मा तो अच्छे दिन आय चुके हैं कोई माने चाहे ना माने..
विज्ञापन

5 of 8
डेमो पिक
तो पॉश एरिया मा तो डांडिया खूब जोरों से चलत रहा.. मगर बर्रा, लाठी मुहाल, दरीबा, मूलगंज, अउर बाबुपुरवा जइसन इलाके मा ईका लैके केहू की रिस्क लेवे की हिम्मत नहीं होत रही.. एके खातिर पुलिस चाहिए बहुत जादा.. काहे से एमा लड़के लड़कियां मिल के डांस करत हैं.. ओमा बवाल होय का खतरा रहत है.. भईया ई कौनो लौंडपने का खेल ना होय.. बहुत जिम्मेदारी का खेला है डांडिया..
विज्ञापन

6 of 8
डेमो पिक
वैसे सुना है कि इस बार सुरक्षा कि दृष्टि से एहतियात के तौर पे डांडिया कोतवाली से आधार कार्ड दिखाय के मिलत रही.. अउर रोज रात का दस बजे ओका वापस कोतवाली मा जमा करे का पड़त रही.. ई बात हमका थाना बजरिया के दरोगा बताईन रहैं.. काहे से कुछ लोग गिरफ्तार भये रहैं जिनके डांडिया दुई दुई हाथ लम्बे रहे.. उई लोग डांडिया के नाम पे लाठी लिए घूमत रहे.. अउर डांडिया खेलत भये छांट छांट के आपन दुश्मन लोगन केर खोपड़ी पे मारत रहे.. जिनसे इन लोगन कि पुरानी खुंदक रही उनकी खूब खोपड़ी खोलिन ई लोग.. अउर तो अउर हम यहू सुना रहा कि एक ट्रक लोहे का डांडिया चमनगंज मा पकड़ा गवा रहै.. जेकी मार से 75 लोग हैलट मा भर्ती हैं.. बताओ, कहूँ लोहे का डांडिया होत है !! तो ई सब होय रहा है आपन कानपूर मा..
विज्ञापन

7 of 8
डेमो पिक
हमरे दोस्त हैं संतोष.. उनका गुजैनी मा मुर्गे केर फार्म हाउस है.. ऊ बतावे लगे कि भईया हमरे फार्म हाउस के सारा मुर्गा लोग पूरे नवरात्र जम के पार्टी किहिन हैं.. कि जब तक नवरात्रे चल रहे हैं जियो जी भर के.. काहे से अबहिन जो लोग जय दुर्गा..जय दुर्गा कर रहे हैं.. नवरात्रे के बाद दे मुर्गा..दे मुर्गा करिहैं..
विज्ञापन

8 of 8
डेमो पिक
हमार पत्नीहौ नवरात्रे केर व्रत रक्खिन रहे.. तो हम उनसे ऐसेहे पूछ लिहेन कि कुछ खायेव? तो उइं बोलीं कुछ  खास नहीं.. बस केला, सेब, अनार, मूंगफली, आलू की टिक्की, साबूदाने की खीर, साबूदाने केर पापड़, कुट्टू केर पूरी, सावंख केर चावल, सिंघाड़ा केर आटे का हलवा, खीरा, आठ कप चाय और अब ये जूस पिये जाय रहे हैं.. हम कहा अरे दादा..!! भाग्यवान तुम तो बहुत सख्त व्रत कर रही हौ.. आपन ध्यान रखौ.. देखेव कहीं तोहका कमजोरी ना आय जाय!!..लास्ट मा एक्कै बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है ..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें