फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भगवामय हुए अस्पताल के बेड..., अनुप्रिया बोलीं- राम मंदिर का फैसला अदालत से ही होगा

Tue, 06 Nov 2018 09:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में अयोध्या का राममंदिर निर्माण कोई मुद्दा नहीं है। बल्कि साढ़े चार साल में केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य के दम पर चुनाव लडे़ंगे। भाजपा से ही अपना दल(एस) का गठबंधन रहेगा। राममंदिर का मामला अदालत में है। अदालत से ही इसका फैसला होगा। धर्मनगरी के दौरे पर आईं  केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस को आडे़ हाथों लेकर कहा कि उनके कारण ही सरदार वल्लभभाई पटेल देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। सरदार पटेल ने प्रधानमंत्री का पद सिर्फ अंग्रेजों की गुलामी खत्म करने के लिए नामंजूर कर दिया था।


 
विज्ञापन

2 of 5
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के कार्य की प्रशंसा कर कहा कि सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए काम कर रही है। राममंदिर मामले पर कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है इसका फैसला अदालत से ही होगा। लोकसभा चुनाव तो सिर्फ विकास कार्यों के दम पर लड़ा जाएगा। सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर सवाल पूंछने पर  केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया बस मुस्कराकर आगे बढ़ गईं। शहर के पटेल तिराहे पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल मूर्ति का अनावरण कर कहा कि यह बेहद सौभाग्य है कि इसी स्थान पर उनके पिता पार्टी संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल ने छोटी मूर्ति स्थापित की थी अब उसी स्थान पर विशाल मूर्ति लग रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मौजूद जनसमुदाय को सरदार पटेल का इतिहास बताकर कहा कि गुजरात में स्थापित कराई गई मूर्ति को एक बार जरूर जाकर देखें। उनके समुदाय का हर व्यक्ति एक नजर कृषि पर रखे और दूसरी नजर राजनीति पर रखें। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आज जो समस्या है उसका समाधान सिर्फ सरदार पटेल ही कर सकते थे। अब तब उनके बाद कोई नेता ऐसा नहीं हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिला अस्पताल का अनौपचारिक निरीक्षण किया।

 

4 of 5
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल वह कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रहीं थीं तभी रास्ते पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के वाहन चालक ने और पेट्रोलिंग कर रहे वाहन जिला अस्पताल की ओर मुड़ गए। यह देखते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। वहां पहुंचते ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि यहां क्या है। जब बताया गया कि अस्पताल है तो कहा पहले मीटिंग में चलो और वह चलीं गईं। जिससे अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के जिले के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सबसे ज्यादा चिंतित रहा। जिला अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के बेड में भगवा रंग के चद्दर बिछा दिए गए। जब अचानक उनका काफिला अस्पताल पहुंचा तो वहां से गुजरते समय उन्होंने वार्ड को देखा और चली गईं। जिससे सभी नेे राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
शहर के पटेल पार्क में पहले से लगी लौह पुरुष की मूर्ति लगी है। उसकी सफाई नहीं कराई गई है। नई विशाल मूर्ति के आगे वह मूर्ति दब गई है। एक पार्क में एक ही महापुरुष की दो मूर्तियां लगी हैं। इस मामले में पार्टी के जिला महासचिव केशव पटेल ने बताया कि छोटी वाली मूर्ति को जल्द ही हटवाया जाएगा। इसके कुछ ही देर बाद जैसे ही अमर उजाला की टीम वहां से लौटी तो छोटी मूर्ति को हटा दिया गया और उसे कहां रखा गया है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें