फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम की बेटी बोली...राहुल ने व्यंगात्मक शैली में मसूद अजहर को 'जी' कहा

Wed, 13 Mar 2019 08:10 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के आतंकी मसूद अजहर के नाम संग जी लगाने से बवाल मचा है। फतेहपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में आईं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी व कांग्रेस महिला संगठन की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने राहुल गांधी का बचाव किया।

 
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा रावत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राहुल ने व्यंगात्मक शैली में मसूद अजहर को जी कहा था। जिस मसूद अजहर को कांग्रेस सरकार ने देश की जेल में कैद कर रखा था। आखिर इसी भाजपा सरकार ने उसे कैद से मुक्त कराकर बकायदा कांधार सुरक्षित पहुंचा था। आज उसी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
अनुपमा रावत
राष्ट्रीय महासचिव ने एयर स्ट्राइक मुद्दे पर कहा कि सैनिकों के जज्बे को हमारा सलाम है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आंकड़ेबाजी पर हमें संदेह है। प्रमाण इसी वजह से मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज को बांटने का काम नहीं करती।

 

4 of 6
अनुपमा रावत
हम लोकसभा के सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में प्रयास हुआ था लेकिन राज्यसभा में पर्याप्त समर्थन नहीं था। भाजपा सरकार के पास यह होने के बावजूद वह महिलाओं को सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिला सकी।

 
विज्ञापन

5 of 6
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
कांग्रेस महिला संगठन के सिग्रेचर कैंपेन के बारे में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आठ दिन में चालीस हजार से अधिक महिलाओं ने प्रदेश की योगी सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर किए हैं। यह बताता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा सरकार की खोखली जुमलेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
ट्रिपल तलाक मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि अपराधीकरण नहीं होना चाहिए। ट्रिपल तलाक मुद्दे पर संशोधन की आवश्यकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर विद्या नेगी, राष्ट्रीय सचिव मंदिता हुड्डल, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय और वरिष्ठ महिला कांग्रेस की नेता संतोष कुमारी शुक्ला भी रहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें