फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: एएनएम के प्रेमी के दूसरी महिला से हो गए थे संबंध, मां को मारा तो जाग गया मासूम, उसे भी दी खौफनाक मौत

Mon, 06 Feb 2023 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई। बिल्हौर के बलरामनगर में एएनएम और उसके 11 साल के बेटे की महिला के पुरुष मित्र ने रविवार तड़के गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को खुदकुशी दिखाने के लिए बच्चे का शव फंदे से लटका दिया।

महिला और उसके बेटे को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। नारेंद्र के सीमा के अलावा एक अन्य महिला से भी अवैध संबंध हो गए थे। इसे लेकर नारेंद्र का सीमा से आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच हुए विवाद के बाद नारेंद्र ने पहले सीमा का गला घोंट कर हत्या की। बेटे के रोने पर सुबह उसे भी मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस की पूछताछ में नारेंद्र ने बताया कि उसकी सीमा से ढाई साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
घर के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
काफी समय तक दोनों किराये के कमरे में ही लिव-इन में भी रहे। दो बार सीमा के गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया। इस बीच उसके इलाके की एक अन्य महिला से भी अवैध संबंध हो गए, जिसकी भनक सीमा को लगने पर वह इसका विरोध करने लगी थी। शनिवार को सीमा ड्यूटी के बाद बिल्हौर नहीं लौटी थी।
विज्ञापन

3 of 6
घर के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
रात करीब नौ बजे उसने नारेंद्र को फोन कर खुद के जहरखुरानी का शिकार होने की फर्जी सूचना दी। उसकी बात को सच मानकर वह उसे लेने के लिए चाचा के बेटे देवेंद्र के साथ पड़ोसी शिवकुमार की वैन लेकर महाराजपुर पहुंचा और उसे साथ लेकर बिल्हौर स्थित कमरे पर आ गया।

4 of 6
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
यहां सीमा का झूठ पता चलने पर नारेंद्र का सीमा के साथ जमकर विवाद हुआ। तैश में आकर उसने सीमा का गला दबाकर हत्या कर दी। आदित्य को लगातार रोता देख खुद के पकड़े जाने के डर से सुबह करीब आठ बजे उसकी भी दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीमा की हत्या के बाद नहाया, फिर की आदित्य की हत्या
सीमा की हत्या के बाद नारेंद्र ने डरे सहमे आदित्य से ही घर के पास लगे हैंडपंप से नहाने के लिए पानी मंगवाया। आदित्य ने पानी को गैस पर गर्म किया, लेकिन वह लगातार रो रहा था और बार-बार मां को मार डालने की बात बोल रहा था। इससे घबराए नारेंद्र ने नहाने के बाद आदित्य की भी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक एएनएम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मामला संदिग्ध है। यह आत्महत्या नहीं है। फील्ड यूनिट टीम से साक्षय एकत्र कराए गए हैं। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- आलोक कुमार सिंह, एसीपी बिल्हौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें