फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विकास में मददगार बनेगी दुबई सरकार, इस प्रोजेक्ट पर होगा करोड़ों का इन्वेस्टमेंट

Sat, 14 Apr 2018 12:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
तीन दिन की यूएई यात्रा से लौटे औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा
उत्तर प्रदेश के विकास में अब दुबई सरकार मददगार बनेगी। वहां की सरकार यूपी में लॉजिस्टिक हब बनाना चाहती है। दुबई की तीन दिन की सरकारी यात्रा से लौटे अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग मंत्री सतीश महाना ने बताया कि यूपी में बनने वाले एक्सप्रेस वे के निर्माण में दुबई सरकार भी पैसा लगाने को उत्सुक है। विकास के क्षेत्र में भी यूएई सरकार और वहां के उद्योगपति साथ काम करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन

2 of 3
तीन दिन की यूएई यात्रा से लौटे औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा
औद्योगिक निवेश के संबंध में दुबई की यात्रा से लौटने के बाद कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतून ने यूपी में पिछले दिनों हुई इन्वेस्टर्स समिट के विषय में भी जानकारी ली। इस समिट में 468 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश को भी अच्छी शुरुआत बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग मंत्री सतीश महाना
महाना ने बताया कि दुबई सरकार यूपी में लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में भी काम करना चाहती है। वहां के उद्यमियों ने भी लॉजिस्टिक हब के संबंध में रुचि दिखाई है। कैबिनेट मंत्री महाना ने बताया कि जल्द ही दुबई के उद्यमियों और सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल यहां आएगा। वे लोग यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दूसरे विभागों के मंत्रियों से भी मिलेंगे। साथ ही प्रदेश के कुछ प्रमुख स्थानों को दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें