कन्नाैज से अखिलेश यादव का प्रेम किसी से छिपा नहीं है। उनकी पत्नी कन्नाैज सीट से सांसद हैं। इस बार अखिलेश ने घाेषणा की है कि वाे कन्नाैज सीट से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश के इस एलान के बाद कार्यकर्ताओं में जाेश की लहर दाैड़ गई है।
विज्ञापन
मेरी इच्छा होगी कि मैं भी वहीं से लड़ूं
2 of 4
अखिलेश यादव
सपा सुप्रीमाें अाैैर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज लोहिया जी का है। मेरी इच्छा होगी कि मैं भी वहीं से लड़ूं। अखिलेश की पत्नी डिम्पल यादव इस वक्त कन्नौज से सांसद हैं। छोटे लोहिया की पुण्य तिथि पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर कन्नौज के प्रेम पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जताई कन्नौज लोकसभा चुनाव से चुनाव लडने की इच्छा
3 of 4
पत्नी के साथ अखिलेश यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कन्नौज लोकसभा चुनाव से चुनाव लडने की इच्छा जताई है। यदि ऐसा हुआ तो अखिलेश यादव कन्नौज की सरजमी से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे। उनकी इस घोषणा से सपाइयों में खुशी है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि उन्होंने कन्नौज लोकसभा से चुनाव लडने की घोषणा की है।
पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरकर उनको ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। सबसे कम उम्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वर्ष 1999 में पिता मुलायम सिंह यादव के कन्नौज लोकसभा सीट को छोड़ दिए जाने के बाद हुए उप चुनाव में जीतकर संसद पहुंचे थे। इसके बाद वह वर्ष 2012 तक लगातार कन्नौज से सांसद रहे।