फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई नहीं हाे रही थी ताे अधिकारियाें ने 'सीएम योगी की आंखों में भी धूल झोंक दी'

Wed, 18 Apr 2018 07:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ
बांदा में बालू के मामले में अफसरों ने सीएम योगी की आंखों में भी धूल झोंक दी। उन्हें बता दिया कि चित्रकूटधाम मंडल में आम उपभोक्ता को 30 से 50 रुपये प्रति घन फीट की दर से मिल रही है, जबकि मंडल मुख्यालय बांदा शहर में ही जरूरतमंद उपभोक्ताओं को एक घन फीट बालू के लिए 70 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। लगभग 7000 रुपये की 100 फीट बालू मिल रही है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल के कर्वी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट सभागार में ढाई घंटे बांदा, चित्रकूट और महोबा के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी बैठक में उन्हें पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया कि बांदा में 30 से 50 रुपये, चित्रकूट में 39 से 48 रुपये और महोबा में 36 रुपये प्रति घन फीट बालू की बिक्री हो रही है।


 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
बांदा में बालू की 10, चित्रकूट में 16 और महोबा में दो खदानें चल रही हैं। बांदा में 43 अन्य खदानों को पांच वर्ष के लिए पट्टे पर देने को ई-टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। बालू की 24 खदानों के लिए एलओआई दायर की गई है। इनमें 14 खदानों पर पर्यावरण की एनओसी मिलते ही खनन शुरू हो जाएगा। 10 खदानों में खनन चल रहा है। 18 क्षेत्रों के लिए माइनिंग प्लान का अनुमोदन मिल चुका है।

 

4 of 5
डेमाे पिक
6 अन्य क्षेत्रों के माइनिंग प्लान के अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। यह भी बताया कि जिले में 30 से 50 रुपये प्रति घन फीट की दर से बालू बिक रही है। चित्रकूट में चल रही 16 खदानों का ब्योरा मुख्यमंत्री को पेश किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
यहां जिला खनिज फाउंडेशन न्यास ने पिछले माह मार्च 2018 तक 1.22 करोड़ रुपये जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि में पट्टेधारकों द्वारा जमा किया गया है। इसी तरह महोबा जनपद में दो खदानें अर्जुन व चंद्रावल नदियों में चलना बताई गईं। महोबा में मौरंग का रेट 36.52 रुपये प्रति घन फीट बताया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें