समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बुधवार को जब भाजपा के सांसद और विधायक के बीच हुई जूतालात हुई तो अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बाेला।
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश यादव ट्वीट
लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारियां सभी राजनीतिक दलों ने शुरु कर दीं हैं। दलों ने एक दूसरे पर राजनीतिक टिप्पणियां करना शुरु कर दिया है। बुधवार को एक बैठक के दौरान भाजपा के सांसद और विधायक के बीच जमकर बवाल हुआ। जिसका वीडियो देखते ही देखते साेशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा 'आज उप्र में विश्व की सबसे अनुशासित राजनीतिक पार्टी का दावा करनेवाली भाजपा के सांसद व विधायक जी के मध्य जूतों का सादर आदान-प्रदान हुआ। यह आगामी चुनावों में अपनी हार से आशंकित भाजपा की हताशा है। सच तो ये है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं।
4 of 5
अखिलेश यादव
अखिलेश के ट्वीट के कुछ मिनटों के अंदर ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इसपर रिट्वीट कर डाला। लोगों ने इस अखिलेश के इस ट्वीट पर जमकर कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा 'मोदी है तो मुमकिन है' तो किसी ने लिखा 'जब सांसद जी विधायक जी को कूट रहे थे तो मेरा सारा ध्यान पोस्टर पर था'। कोई बोला 'उस टाइम तो हम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए थे तो साहब हंस रहे थे'।
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था 'लीजिए एक और भ्रामक प्रचार शुरू कि ‘श्रम योगी मानधन योजना’ में असंगठित क्षेत्र के लोगों को 18 से 40 के बीच अलग-अलग उम्र व अलग-अलग राशि रु 55 से 200 जमा करने पर भी 60 साल होने पर सबको रु 3000 मिलेंगे. अगर ये भाजपाई झूठ सच है तो लोग 40 साल में ही जुड़ेंगे और रु 55 ही जमा करेंगे'।