फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा..चौकीदार और ठोकीदार को हटाने का चुनाव

Tue, 30 Apr 2019 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी अखिलेश यादव सीएम योगी (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन मिलावट नहीं बल्कि महापरिवर्तन का गठबंधन है। यह चुनाव केवल चौकीदार को हटाने का नहीं बल्कि ठोकीदार को भी हटाने का है। वह मंगलवार को एचआईसी मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने शौचालय तो खूब बनवाए पर शौचालय के लिए पानी का इंतजाम नहीं किया। भाजपा कहती है योजना आयोग खराब है, कांग्रेस कहती है नीति आयोग खराब है। दोनों आधी-अधूरी योजनाएं बनाते हैं जो लागू ही नहीं होतीं। भाजपा सरकार तो हमारी योजनाओं का रंग बदलने का काम करती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा केवल एक्सप्रेसवे बनवाने की बात करती है। हमने तो 18 महीने में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बनाकर उस पर फाइटर प्लेन उतार दिया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी हमारी सरकार पूरा कराएगी। चौकीदार और ठोकीदार से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बांदा में प्रधानमंत्री ने नया मंत्रालय बनाने की बात कही है।

 

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पांच साल पहले गंगा के प्रदूषण को समाप्त करने की बात क्या पूरी कर सके ? बाबा योगी को खुद लैपटॉप चलाना नहीं आता, इसलिए लैपटॉप योजना बंद कर दी। समाजवादी पेंशन लोगों की मदद करने के लिए थी, वह भी छीन ली। हमारी सरकार आएगी तो उसे 3000 किया जाएगा। पलायन बुंदेलखंड की बड़ी समस्या है। सरकार आने पर इसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा कि बाबा (मुख्यमंत्री) ने ठोको अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अगड़ों को आरक्षण के खिलाफ नहीं है। उन्हें 10 नहीं 20 फीसदी मिले, लेकिन प्रजापति, पाल, कुर्मी सहित अन्य जातियों को उनकी हिस्सेदारी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। सपा मुखिया ने लोगों से कहा कि पांच साल में चाय का नशा उतर गया हो तो चायवाले को गद्दी से उतार दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें