फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अखिलेश ने चित्रकूट में किए राम-लखन के दर्शन, फुटपाथ की दुकान से खरीदे खिलौने फिर चलाई बंदूक

Fri, 08 Jan 2021 01:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
चित्रकूट में बंदूक से गुब्बारों पर निशाना लगाते अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चित्रकूट दौरे का आज दूसरा दिन है। अखिलेश यादव ने आज सुबह कामतानाथ मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा लगाते समय दुकानदारों से जगह-जगह बातचीत भी की। उन्हाेंने साधु संतों से मुलाकात कर दोबारा यूपी में सपा सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश ने फुटपाथ की दुकानों से खरीदे खिलौने - फोटो : amar ujala
परिक्रमा के दौरान ही एक खिलौने दुकान पर जाकर बंदूक से गुब्बारों में निशाना लगाया। पहली बार निशाना न लगने पर दुकान पर मौजूद लड़के ने कहा निशाना साधो तब लगेगा। इस पर अखिलेश खिलखिलाकर हंस दिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई है। वहीं एक बार फिर अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि नेता जी ने चित्रकूट में शिविर किया था और यहीं पर डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने रामलीला की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 5
कामदगिरि परिक्राम के दौरान दुकानदारों से मिले अखिलेश - फोटो : amar ujala
तब भी मैं यहां आकर पूरा परिक्रमा मार्ग घूमा था। यहां के मंदिर पुजारी संत व्यापारी दुकानदार सभी समाजवादी पार्टी के सरकार द्वारा किए गए कामों को याद कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार की जिम्मेदारी थी कि इन कामों को आगे बढ़ाएं लेकिन पूरे काम को रोक दिए गए। दुख होता है कि 4 साल के अंदर हवाई पट्टी नहीं बन पाई। पूरे प्रदेश में बिजली की कटौती तो की ही ऊपर से बिल भी बढ़ा दिया।

4 of 5
अखिलेश ने किए कामतानाथ मंदिर में राम-लखन के दर्शन - फोटो : amar ujala
कानून व्यवस्था पर विपक्ष तो सवाल खड़े ही कर रहा है वह अलग बात है लेकिन अब तो सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट भी कहने लगा है कि पूरे प्रदेश में जंगलराज है। कोर्ट सलाह दे रहा है कि लोगों पर झूठा एनएसए ना लगाएं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जितने भी श्मशान बनाए गए हैं सब में घोटाला हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सरकार जाए और जनता से अपील करता हूं कि इस सरकार को हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कामतानाथ मंदिर में अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने न केवल जनता को धोखा दिया किसानों नौजवानों बेरोजगारों को धोखा दिया है। पूरे भारत देश की पहचान थी गंगा जमुनी तहजीब, उसे भी तोड़ दिया। हम सब जाति धर्म के लोग मिलकर सैकड़ों सालों से रह रहे हैं। जिसे सरकार तोड़ना चाहती है। हम जिस स्थान में खड़े हैं सरकार इसको हटाना चाहती है। सरकार दूसरों के नक्शे चेक कर रही है जबकि सरकार का ही खुद का नक्शा ही खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें