फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, बोले...मुख्यमंत्री योगी ने एक बार कहा 'ठोक दो'

Mon, 29 Oct 2018 08:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
सपा-बसपा गठबंधन पर अखिलेश यादव का बयान
यूपी के इटावा जिले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि प्रदेश की योगी सरकार चुनाव से पहले किया गया अपना हर वादा भूल गई है। सबसे महत्वपूर्ण वादा इंटर पास छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण करना था उसे भी भूल गई है। भाजपा सरकार को उनका वादा याद दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने निर्णय लिया है कि इंटर की टॉपर छात्रा को हर जिले में लैपटॉप बांटेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा सुप्रीमो ने सैफई के किसान बाजार में घंटाघर के पास रविवार शाम को इटावा की इंटर छात्रा सांभवी चौहान और औरैया की छात्रा आर्या त्रिपाठी को लैपटॉप वितरित किये। सपा सुप्रीमो ने छात्राओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इसी के तहत हम लोगों ने सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ में जिला टॉपर छात्रों को लैपटॉप बांटे है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व वे पार्टी कार्यालय से निकल रहे थे, तभी एक छात्र लैपटॉप का बैग लिए जा रहा था। हमने उसे रोककर पूछा कि लैपटॉप किसे मिला था तो उसने बताया मेरे भाई को मिला था। उस भाई के लैपटॉप से हमने भी चलाना सीख लिया है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बिना भेदभाव के लाखों लैपटॉप बांटे गए। लैपटॉप वितरण से आगे बढ़ने की उम्मीद जगी थी। सपा सुप्रीमो से बेसिक शिक्षकों के अटेवा एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल भी मिला जो पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन कर रहा है।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों की पेंशन बहाल की जानी चाहिए। भाजपा सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे अपना वादा भूल गई है। 2019 में आम जनमानस भाजपा सरकार को उसका वादा याद दिलाने के लिए तैयार बैठा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है। बसपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा को हटाने के लिए सभी दल एक साथ आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने एक बार कहा कि ठोक दो तो पुलिस आज तक निर्दोषों को एनकांटर के नाम पर ठोकने में लगी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें