फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पूजन करने के बाद दोनों सो गए, 11 बजे पत्नी की नींद खुली, इसके बाद उसने जो देखा तो चीख पड़ी

Mon, 29 Oct 2018 08:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
संगीता की इसी साल जून महीने में शादी हुई थी। करवाचौथ के दिन पति पत्नी दोनों बहुत खुश थे। पत्नी विधि विधान से पूजन की तैयारियों में लगी हुई थी। चांद का दीदार करने के बाद संगीता पति के साथ कमरे में चली गई। दोनों साथ में ही सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे संगीता की नींद खुली। इसके बाद उसने जो देखा उसकी चीख निकल पड़ी। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। संगीता की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। जब तक सभी कमरे में पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना यूपी के फतेहपुर जिले की है। नवविवाहिता का कहना है कि वह खुद नहीं समझ पा रही कि पति को क्या दिक्कत हुई।  


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में रायपुर भसरौल निवासी कृष्ण कुमार का बेटा उदय कुमार (25) मुंबई में मिठाई कारीगर था। थानाक्षेत्र के जालंधर गांव की संगीता के साथ इसी जून माह में उसकी शादी हुई थी। दंपति रात को करवाचौथ पूजन के बाद कमरे में सोए थे। रात लगभग 11 बजे संगीता की नींद खुली।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
नींद खुलते ही संगीता ने जो देखा उसके होश उड़ गए। उसने पति को धन्नी से साड़ी के फंदे में लटके देखा। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। तब तक देर हो चुकी थी। घटना से मां उर्मिला देवी और नवविवाहिता पत्नी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। उससे छोटे दो भाई सुनील और चंद्रभान है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
परिजनों ने बताया कि उदय का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसका पत्नी से अंदरूनी विवाद हो, इसकी जानकारी नहीं है। एसआई गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि उदय को ग्रामीण जिद्दी किस्म का बता रहे हैं। उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ होगा, तभी फांसी लगा ली। नवविवाहिता का कहना है कि वह खुद नहीं समझ पा रही कि पति को क्या दिक्कत हुई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें