फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल की हार के बाद पहली बार कन्नौज आए अखिलेश, क्यों कहा भूख से मर रहे लोग, बेटियों की इज्जत नहीं

Sun, 14 Jul 2019 03:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव कन्नौज में - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में पत्नी डिंपल यादव के हारने के बाद शनिवार को अखिलेश यादव पहली बार यहां पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने मौलाना मुफ्ती आफाक को श्रदांजलि दी। अखिलेश ने कहा मौलाना से समाजवादियों का पुराना रिश्ता रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ में बच्चे की हत्या पर अखिलेश बोले अगर खबर सही है, तो सोचो समाज मे क्या चल रहा है। आज भूख के कारण लोगों की जान जा रही है । एटा कांड पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में किस तरह से पुलिस सरकार प्रशासन लोगों को पैसे के लिए एक्सटार्सन कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन लोगों को एनकाउंटर की धमकी देकर परिवार की बहू-बेटियों को प्रताडि़त कर रहा है। यही भाजपा सरकार का असली चेहरा है। अखिलेश ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा एटा कांड में पुलिस लोगों को पैसे के लिए प्रताडि़त कर धमका रही है।

 

4 of 5
अखिलेश ने बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
अगर बात नहीं मानोगे तो पति का एनकाउंटर कर देंगे और इसी आड़ में पीडि़तों के घर की बहू-बेटियों का शोषण कर रहे हैं। यहां लोग भूख से मर रहे हैं, बेटियों की इज्जत खतरे में हैं और सरकार घमंड में है। उन्नाव के मदरसा कांड पर उन्होंने कहा, हमने तो पढ़ा था सीताराम।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौलाना को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मगर ये इनकी नई परिभाषा का ज्ञान है। हाईवे पर हो रहे हादसों के बारे में उन्होंने कहा, इसके लिए सरकार दोषी है। टैक्स कौन वसूल रहा है, पैसा कहां जा रहा है। सब सरकार के पास जा रहा है। फिर क्यों सुविधा नहीं दी जा रही। एंबुलेंस, पुलिस नजर नहीं आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें