फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए अखिलेश की बहू से, सास डिंपल को भी कर रही हैं फेल

Sun, 12 Feb 2017 11:54 PM IST
राजेश सैनी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
ईशा यादव (फाइल फोटो)
इन दिनों अखिलेश यादव की बहू सोशल जगत में खासी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि अखिलेश की यह बहू सास डिंपल से भी एक कदम आगे है। अब आप सोच रहे होंगे कि जरूर कोई गलती हुई है। लेकिन ऐसा नहीं है। तो आइए मिलिए अखिलेश की ही बहू से... 
   




   
 
विज्ञापन

राहुल अखिलेश यादव के भांजे

2 of 10
राहुल यादव के साथ ईशा यादव
अखिलेश की इस बहू का नाम है ईशा। वह लालू यादव के साले साधू यादव की बेटी है। ईशा की शादी अखिलेश के भांजे राहुल से हुई है। साधु यादव राबड़ी देवी के भाई हैं। ऐसे लालू-ईशा में फूफा-भतीजी का रिश्ता है। राहुल यादव मुलायम सिंह के भाई अभय राम के नाती हैं। वे उनकी सबसे बड़ी बेटी शीला यादव के बेटे हैं। इस रिश्ते से राहुल अखिलेश और डिंपल के भांजे लगते हैं।

 
 
विज्ञापन

बहू ईशा के नाम संपत्ति...

3 of 10
राहुल यादव
सपा नेता राहुल यादव की संपत्ति अपने मामा अखिलेश यादव से लगभग तीन गुणा है। 2012 के चुनाव में अखिलेश ने नामांकन के दौरान कुल 8.8 करोड़ की संपत्ति दिखाई थी। राहुल ने मामा को पीछे छोड़ते हुए 22.8 करोड़ की संपत्ति दिखाई है। हालांकि वे अपनी मामी डिंपल यादव से पीछे हैं, जिनके पास 28 करोड़ की संपत्ति है। अखिलेश की बहू ईशा के नाम 59 लाख रुपए की अचल संपत्ति (भूमि) है। जबकि राहुल और ईशा दोनों के मिलाकर 20.59 करोड़ के खेत अलग से हैं। 

डिंपल और अखिलेश के नाम कितनी संपत्ति...

4 of 10
अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव
डिंपल-अखिलेश दोनों की अचल संपत्ति का जोड़ 7.8 करोड़ रुपए है। इस लिहाज से संपत्ति का यह आंकड़ा डिंपल और अखिलेश की संपत्ति से कहीं ज्यादा बड़ा है। डिंपल और अखिलेश से ज्यादा अचल संपत्ति उनकी बहू ईशा और दामाद राहुल के पास है लेकिन ईशा-राहुल के पास न खुद का कोई घर है और न कोई प्लॉट नाम है। 

 
विज्ञापन

ज्वैलरी की कीमत नहीं करवाई दर्ज

5 of 10
राहुल यादव के साथ पत्नी ईशा यादव
ज्वैलरी की कीमत नहीं करवाई दर्ज
राहुल यादव ने 22.8 करोड़ की संपत्ति तो दिखाई है, लेकिन उन्होंने अपने पास रखे गोल्ड-सिल्वर की कीमत को नामांकन में दिए गए ब्योरे में शामिल नहीं किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल के पास 23 करोड़ से भी ज्यादा की चल संपत्ति यानी गोल्ड-सिल्वर हो सकती है। अगली स्लाइड में पढ़े राहुल के पास कितना है बैंक बैलेंस... 

 
विज्ञापन

ये रहा अखिलेश की बहू का बैंक बैलेंस

6 of 10
राहुल के साथ प्रणय सूत्र में बंधती ईशा यादव
ये रहा अखिलेश की बहू का बैंक बैलेंस
राहुल के पास 750 ग्राम गोल्ड और 1.5 किलो सिल्वर है। राहुल का बैंक बैलेंस 35 लाख रुपए के लगभग है, वहीं उनकी पत्नी ईशा के बैंक में 30 लाख रुपए जमा हैं। दोनों हसबैंड-वाइफ घर पर 50-50 हजार रुपए कैश रखते हैं।

 
विज्ञापन

राहुल-ईशा का लालू यादव से गहरा कनेक्शन

7 of 10
दामाद राहुल यादव के लिए वोट मांगने पहुंचे लालू
राहुल-ईशा का लालू यादव से गहरा कनेक्शन
लालू यादव बुधवार को अपने साले के दामाद राहुल यादव का प्रचार करने सिकंदराबाद पहुंचे। राहुल समाजवादी पार्टी की सीट से खड़े हुए हैं। लालू प्रसाद यादव ने अपने दामाद राहुल यादव के लिए कैंपेनिंग कर लोगों से वोट मांगे। लालू अपने दामाद राहुल को बेहद पसंद करते हैं। इसलिए इस चुनाव में उनके लिए लालू खुद कैंपेनिंग करने पहुंच गए। इस चुनाव में लालू ने जनता से राहुल के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।     

सबसे अमीर दामाद

8 of 10
राहुल के साथ मंच पर ईशा
सबसे अमीर दामाद
लालू यादव की 7 बेटियां हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा राज्य सभा सदस्य है। वहीं सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। उनकी भतीजी ईशा यादव के पति भी पॉलिटिक्स में उतर रहे हैं। दोनों दामादों में राहुल यादव सबसे अमीर हैं। राहुल ने 23 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल किया था। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया तो यह मामला मीडिया में काफी उछाला गया। राहुल ने अपने नामांकन में कुल 22.8 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इसमें कुछ हिस्सा ईशा का भी है। 

 

लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी की तेज प्रताप से हुई शादी 

9 of 10
लालू की पत्नी राबड़ी देवी के साथ बेटी
​लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी की तेज प्रताप से हुई शादी 
लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी मुलायम फैमिली के तेज प्रताप यादव से हुई है। तेज प्रताप मैनपुरी से सांसद हैं। लीड्स से MBA कर चुके तेज प्रताप के पास 4.3 करोड़ की संपत्ति है।
 
विज्ञापन

लालू यादव ​के दोनों बेटों के पास भी नहीं उनके दामाद जितनी संपत्ति

10 of 10
लालू के बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी
लालू यादव ​के दोनों बेटों के पास भी नहीं उनके दामाद जितनी संपत्ति
लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (लेफ्ट) 9वीं पास हैं। राघोपुर से विधायक तेजस्वी के पास कुल 2.32 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव महुआ से विधायक हैं। महज 12वीं तक पढ़े लालू के इस बेटे के पास 2 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राबड़ी देवी के भाई और राहुल यादव के ससुर साधु यादव के पास 7.8 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी क्वालिफिकेशन ग्रैजुएट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें