फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर 'ब्लास्ट'

Sun, 12 Feb 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
ग्रीनपार्क स्डेडियम के बाहर धमाके के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर रविवार सुबह हुए एक तेज धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 
आसपास के लोग दहशत में आ गए।  
   
विज्ञापन

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर 'ब्लास्ट'

2 of 3
धमाके के बाद स्टेडियम के बाहर जमा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
लोग फौरन अपने घरों से बाहर झांककर देखने लगे। दरअसल, ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर एक बैलून सिलेंडर फटने से यह तेज ब्लॉस्ट हुआ था। इस धमाके में गुब्बारा विक्रेता व उसकी पत्नी घायल हो गई। धमाके के कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस और सीविल डिफेंस टीम पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गुब्बारा विक्रेता शिव कुमार को नहीं बचाया जा सका। पत्नी कमला का उर्सला अस्पताल में उपचार चल रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर 'ब्लास्ट'

3 of 3
पानी डालकर आग बुझाने गई - फोटो : अमर उजाला
आपकी जानकारी के लिए बता दें बीते महीने भारत-इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच हुआ टी-20 मैच इसी स्टेडियम में खेला गया था। ऐसे में स्टेडियम के बाहर चौकसी को लेकर तमाम सवाल उठाए जाने की संभावना है।
  एडीएम सिटी केपी सिंह ने कहा जानकारी मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा था। घायल महिला को तुरंत पुलिस की 100 डॉयल गाड़ी से अस्पताल भिजवा दिया गया। गुब्बारे बेचने वाले की मौत मौके पर ही होने का आभास हो रहा था। उसे एंबुलेंस के बिना भेजना संभव नहीं था। इसलिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। एंबुलेंस 20 मिनट के अंदर आ गई थी। 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा बोले रन फॉर वोट कार्यक्रम ग्रीनपार्क के फुटबाल ग्राउंड में था। इस कार्यक्रम के रूट मार्ग से भी अलग पीछे बाहर की ओर गेट नंबर 10 पर गुब्बारा विक्रेता अपने गुब्बारे बेच रहा था। जिला प्रशासन ने इस गुब्बारा विक्रेता को नहीं बुलाया था। गुब्बारे का किसी प्रकार का प्रयोग प्रस्तावित नहीं था। ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें