फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-डिंपल की कहानीः मुलाकात, मोहब्बत और सियासत के गलियारे से घर के आंगन तक

Tue, 19 Dec 2017 11:59 AM IST
प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
आज अखिलेश और डिंपल का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं, लेकिन हम आपको रूबरू कराते हैं इन दोनों के कुछ ऐसे किस्सों से जिनके बारे में शायद आप आज भी अनजान हों। 

डिंपल ठहरी एक आर्मी ऑफिसर की बेटी और अखिलेश यादव देश और प्रदेश की राजनीति में अपना विशेष स्थान रखने वाले मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं डिंपल यादव ने अपने राजनीतिक कैरियर में हार का मुह देखा। वह अपना पहला चुनाव हार गई थीं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अखिलेश यादव ने अपने द्वारा जीती गयी कन्नौज लोक सभा सीट उनके लिये खाली कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 7
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
डिंपल यादव अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए नेत्री के साथ-साथ सेलेब्रिटी की पहचान बनाए हुए हैं। अपने पति का हाथ बटाने के लिए डिंपल उनका ट्वीटर व फेसबुक अकाउण्ट स्वयं देखती हैं।



 

4 of 7
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
डिंपल और अखिलेश यादव की मुलाकात का किस्सा किसी फिल्म की तरह ही रहा। डिंपल यादव की अखिलेश से मुलाकात उनके एक दोस्त के जरिए लखनऊ में हुई। इस दौरान अखिलेश का सियासत से दूर-दूर तक कोई नाता न था। वो आस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटे थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
दोनों की दोस्ती कब मोहब्बत में बदल गई इसका पता ही न चला। हर मोहब्बत की कहानी में पापा का न मानने जैसा किस्सा अखिलेश के सामने भी आ गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
ऐसा कहते हैं कि, अपने विचारों और सत्ता के गलियारों अपनी हनक,शोहरत और पहचान कायम रखने वाले मुलायम सिंह दोनों की शादी के लिए तैयार न थे। लेकिन हर बार की तरह प्यार और पुत्र मोह में जैसा कि होता रहता है वैसा ही हुआ और इस तरह डिंपल और अखिलेश एक दूसरे के हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
अखिलेश यादव और डिंपल के प्यार की बगिया में उनके तीन फूल अदिति, अर्जुन और टीना है, जिसमें अर्जुन और टीना जुड़वा हैं। अखिलेश और डिंपल के शुभचिंतक उनकी जोड़ी को आशिर्वाद और शुभकामनाएं देते नहीं थकते।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें