फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में गरजे अखिलेश, बोले- भाजपा भयंकर जुमला बाज पार्टी, अब बसपा-सपा गठबंधन नया भारत बनाएगी

Tue, 23 Apr 2019 03:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
औरैया में अखिलेश डिंपल यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में मतदान के बाद अखिलेश व डिंपल यावद जनसभा करने यूपी के औरैया जिले पहुंचे। यहां अखिलेश ने भाजपा पर जमकर तंज कसे। वहीं डिंपल के माध्यम से आधी आबादी की समस्याओं को उठाया। अखिलेश ने भाजपा को भयंकर जुमला बाज पार्टी बताया। कहा कि बसपा सपा गठबंधन नया भारत बनाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
औरैया में अखिलेश डिंपल यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
जनसभा औरैया के मंड़ी कमेटी स्थल पर आयोजित की गयी। भाजपा पर सियासी तीर चलाते हुए अखिलेश बोले कि भारत से 36 हजार लोग देश का धन लेकर चले गए। ऐसे में प्रधानमंत्री देश की गरीबी क्या हटाएंगे। 


 
विज्ञापन

3 of 5
औरैया में अखिलेश डिंपल यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
आधी आबादी के लिए दी गयी उज्ज्वला योजना पर कटाक्ष करते हुए बोले कि सिलेंडर तो दे दिए लेकिन गैस महंगी कर दी। सीएम योगी पर तंज कसते हुए बोले कि बाबा योगी हमको गाय-भैस चराने वाला बताते हैं जबकि खुद को लैपटॉप चलाना नहीं आता। 

4 of 5
औरैया में अखिलेश डिंपल यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने स्थानीय मुद्दों अन्ना जानवर, रोजगार और औरैया की सड़कों का हवाला देकर बाबा योगी और दिल्ली वालों की जमकर खिंचाई की। कहा कि शौचालय दिए पर बिना पानी के। गाय को माता करते हैं लेकिन उनका ख्याल नहीं रख पाए। आज भी किसान अपनी फसलें बचाने के लिए खेतों पर जग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औरैया में अखिलेश डिंपल यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में डिंपल के अलावा इटावा सीट से गटबंधन प्रत्याशी कमलेश कठेरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में समर्थकों की खासी भीड़ दिखाई दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें