फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: बच्चों को बंधक बनाए जाने के बाद सीएम योगी ने सात बार फोन पर ली थी घटना की जानकारी

Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित गांव करथिया में बंधक बनाए गए 25 बच्चों को सुरक्षित निकालने और शातिर को मार गिराने के बाद शनिवार को देर शाम डीएम गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के दौरान पांच बार फोन कर जानकारी ली। जबकि विधायक के फोन पर दो बार काल कर एसपी से बात की और कार्रवाई के बारे में पूछा। 
विज्ञापन

2 of 5
ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी सुभाष की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने डीजीपी को हर कीमत पर बच्चे सुरक्षित निकालने के आदेश दिए थे। मुख्य सचिव से लेकर आला अधिकारी फोन पर पल-पल की टोह लेते रहे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के साथ गांव करथिया में संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की।

 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी सुभाष एवं बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शातिर बदमाश सुभाष बाथम की करतूत का संज्ञान सीधे शासन स्तर से लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पांच बार फोन कर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही डीजीपी ओपी सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी बच्चे हर कीमत पर सुरक्षित निकालने के आदेश दिए। मुख्य सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी (कानून व्यवस्था) लगातार फोन पर पल-पल की जानकारी लेकर बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए दिशा-निर्देश देते रहे।
 

4 of 5
बंधक बनाए गए बच्चे सुरक्षित निकाले गए - फोटो : अमर उजाला
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो बार उन्हें फोन कर जानकारी ली। एसपी का फोन न मिलने पर उन्होंने अपने फोन से एसपी की मुख्यमंत्री से बात कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईजी मोहित अग्रवाल ने आकर दो टीमें गठित कीं। एक टीम का आईजी ने नेतृत्व कर सुभाष के मकान के पीछे से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुछ ऐसा था माहौल - फोटो : अमर उजाला
सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह के नेतृत्व वाली दूसरी टीम ने मकान के आगे ग्रामीणों के सहयोग से हमला कर सुभाष व उसकी पत्नी का ध्यान बंटाया। फायरिंग होने पर सुभाष की पत्नी रूबी ने दरवाजा खोला। इस बीच पुुलिस के साथ घर में घुसे ग्रामीणों ने सुभाष व उसकी पत्नी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें