भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दर्शक उनकी एक्टिंग की वाह-वाही करते नहीं थकते। जानें आमिर खान का यूपी के इस शहर से रिश्ता...
विज्ञापन
2 of 7
आमिर खान का पुश्तैनी घर
ये है आमिर खान का पुश्तैनी घर
दरअसल आमिर का पुश्तैनी मकान हरदोई जिले के अख्तियारपुर गांव में आज भी बना है। मकान इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी गिर सकता है। वापस लौटकर आज तक यहां न आमिर आए न ही उनके पिता हुसैन।
विज्ञापन
3 of 7
आमिर खान का पुश्तैनी घर
आमिर खान का गांव
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से 40 किलोमीटर दूर शाहबाद कस्बे में बसा है अख़्तियारपुर गांव। एक तरफ तो सुपरस्टार आमिर खान जनता की भलाई के मुद्दों को टीवी और सिल्वर स्क्रीन पर गंभीरता से उठा रहे हैं लेकिन उनके पुश्तैनी मकान की हालत कुछ और बयां कर रही है।
4 of 7
आमिर खान का पुश्तैनी घर
आमिर की खानदानी मस्जिद -
उस पर 'जामा मस्जिद अली बाग' लिखा है और ये जर्जर, वीरान है। अंदर मिट्टी के ढेर देखकर कोई भी बता सकता था कि इसकी काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 7
आमिर खान का पुश्तैनी घर
आमिर के परदादा की कब्र
मस्जिद से सटी छत के नीचे आमिर के परदादा हाजी मोहम्मद हुसैन खां की पक्की कब्र बनी है, जिस पर रेत और मिट्टी बिखरी पड़ी है। कब्र के सिरहाने पर लगा पत्थर बताता है कि इसे हाजी बाकर हुसैन खां ने बनवाया था। गांव के जानकार बताते हैं लगभग 25 एकड़ का यह बाग आमिर की मिल्कियत है। इसके अलावा दो बाग और हैं।
विज्ञापन
6 of 7
आमिर खान का पुश्तैनी घर
यहां पैदा हुए अामिर
असल में आमिर के दादा जाफर हुसैन खां के तीन बेटे बाकर हुसैन खां, नासिर हुसैन खां और ताहिर हुसैन खां, इसी जगह एक साथ रहते थे। पचास के दशक में नासिर हुसैन मुंबई चले गए और कामयाब निर्माता-निर्देशक बन गए। उन्होंने ताहिर हुसैन को अपने पास बुला लिया। वहीं आमिर और फैज़ल पैदा हुए। तबसे यहां से उनका नाता टूट- सा गया। जमीन पर भू-माफिया अपना मालिकाना हक बताते हैं।
पुश्तैनी घर के गुबार में दब गई ट्रॉफी
ताहिर हुसैन को 1975 में निर्मित फिल्म 'जख्मी' के लिए जो ट्रॉफी मिली थी, वह उन्होंने अपने बड़े भाई बाकर हुसैन को उपहार में दी थी। अब वह ट्रॉफी इसी पुश्तैनी घर के गुबार में दब गई है। बरसों पहले चार जनवरी 2008 को फैजल खान जायदाद विवाद के सिलसिले में शाहबाद आए थे।