फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताे ये है अक्षय कुमार का कनपुरिया कनेक्शन

Sat, 11 Feb 2017 09:28 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार और खिलाड़ी अक्षय कुमार का यूपी के कानपुर शहर से बड़ा खास लगाव है। उनका ‘कनपुरिया प्रेम’ युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘रुस्तम’ के प्रमोशन के सिलसिले में कानपुर आये अक्षय कुमार ने लोगों से अपने दिल की बात कही। अक्षय ने कहा कि उनके कई दोस्त इस शहर से ताल्लुक रखते हैं। सेट पर उनके साथ कनपुरिया लैंग्वेज में बात करके बड़ा मजा आता है। 
विज्ञापन

जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’

2 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अब तक दो फिल्मों में ‘कनपुरिया’ छोरे का रोल अदा कर चुके हैं। लोकल भाषा पर पकड़ बनाने के लिए उन्होंने अपने खास दोस्त विजय कृष्ण आचार्य से ट्रेनिंग ली थी। 
विज्ञापन

जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’

3 of 5
अक्षय कुमार
‘बच्चन’ और ‘जॉली’ ने खूब मनोरंजन किया
साल 2008 में आई फिल्म टशन में अक्षय कुमार ने कानपुर में रहने वाले बदमाश बच्चन पांडे का रोल अदा किया था। अक्षय ने कनपुरिया खिलंदड़ व्यक्ति की भूमिका निभाकर प्रशंसकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म जॉली एलएलबी में वह एक बार फिर से वही कनपुरिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी उनका अभिनय प्रशंसनीय रहा है।      
 

जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’

4 of 5
अक्षय कुमार
पान चबाकर स्कूटर चलाई
जॉली एलएलबी फिल्म में अक्षय कानपुर में रहने वाले ऐसे जॉली (जगदीश्वर) बने हैं जो एक जरूरी केस लड़ने लखनऊ जाता है। फिल्म में अक्षय ने पान चबाकर स्कूटर चलाते हुए पक्के कनपुरिये दिखने की पूरी एक्टिंग की हैं। भाषा शैली में भी कनपुरिया टच देने में अक्षय फिर से कामयाब हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ‘कनपुरिया प्रेम’

5 of 5
अक्षय कुमार
कई बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ा है कानपुर का नाम
केवल टशन और जॉली एलएलबी ही नहीं कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कानपुर का जुड़ाव रहा है। तन्नू वेड्स मन्नू पार्ट-1 और पार्ट-2, हंसी तो फंसी, दबंग-2,  कटियाबाज, देसी कट्टे, बैन्डिट क्वीन जैसी दर्जनों बड़ी फिल्मों जरिये कानपुर का नाम देश-विदेश में फेमस हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें