फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़ा था जैसे ही बाइक आई पिचकारी से डाला तेजाब

Wed, 21 Feb 2018 01:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में साहिबाबाद के सौर ऊर्जा मार्ग पर एक युवक ने पिचकारी से बाइक पर जा रहे तीन लोगों पर तेजाब डाल दिया। घटना में एक किशोरी सहित तीनों के चेहरे और गर्दन तेजाब से झुलस गए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 3
डेमो पिक
हरदोई के रहने वाले लखन ससुराल झंडापुर में पत्नी के साथ रहते हैं। वह सोमवार दोपहर को साली अंजलि (13) और शिवम (15) को स्कूल से लेकर आ रहे थे। जैसे ही वे सौर ऊर्जा मार्ग पर बीपीएल कंपनी के सामने पहुंचे सड़क पर खड़े एक युवक ने पिचकारी से तीनों पर तेजाब डाल दिया। जलन की वजह से चिल्लाने के कारण आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डेमो पिक
इस दौरान युवक वहां से भाग गया। लोगों ने तीनों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के बाद उन तीनों को छुट्टी दे दी गई। डाक्टरों ने बताया कि तेजाब से तीनों के चेहरे, गर्दन और कंधा झुलसा है। मंगलवार सुबह पीड़ित के परिजनों ने थाना लिंग रोड में शिकायत की। एसएचओ का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें