कानपुर के दीनदयालपुरम स्थित जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की एक क्लास में 9वीं के छात्र का फंदे से लटका शव मिलने के बाद हॉस्टल के छात्र दहशत में हैं। इसके चलते 40 बच्चे मंगलवार को हॉस्टल छोड़कर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
2 of 5
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को स्कूल में छुट्टी रही। भीमसेन निवासी 9वीं के छात्र आशुतोष का सोमवार को फंदे से लटका शव मिला था। इसके बाद से बच्चे इस घटना को भूल नहीं पा रहे। पूरी रात आशुतोष के बारे में ही बातें करते रहे। वार्डेन व अन्य स्टाफ पूरी रात बच्चों के ही साथ रहे।
विज्ञापन
3 of 5
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे इतने डरे थे कि मम्मी-पापा से फोन कर तुरंत ले जाने की बात कहते रहे। सुबह होते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि बच्चों की स्थित देखकर उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई। मीडिया प्रभारी अनुराग मिश्रा के मुताबिक हॉस्टल में रहने वाले 72 में से 40 बच्चे घर चले गए हैं।
4 of 5
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
हर महीने होगी काउंसलिंग और परीक्षण
अशुतोष की मौत से स्कूल प्रशासन भी चिंतित है। प्रिंसिपल हरि प्रसाद शर्मा ने कहा कि कम उम्र के बच्चों मे ऐसे आत्मघाती फैसले लेने के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए स्कूल में एक काउंसलिंग सेल बनाने का फैसला लिया गया है।
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसमें काउंसलर के साथ मनोचिकित्सक भी शामिल किए जाएंगे। यह सेल हर महीने बच्चों का मानसिक परीक्षण करवाएगी। परीक्षाएं भी होंगी, इसके रिजल्ट के आधार पर काउंसलिंग कर उनकी समस्याएं दूर की जाएंगी।