पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेने के लिए हर देशवासी का खून उबाल मार रहा है। कोई पाकिस्तान को मजा चखाने के लिए बॉर्डर पर जाना चाहता है तो कोई ना'पाक' की हरकातों का जवाब देने के लिए उसे धूल चटाना चाहता है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
कानपुर पहुंचे मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल पाकिस्तान पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि 40 से अधिक ऐसे आतंकी ठिकाने हैं जो पाकिस्तान में संचालित हो रहे हैं। इन्हें कभी भी नष्ट किया जा सकता है। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में रविवार को आयोजित टेडेक्स टॉक में शिरकत करने पहुंचे मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल पाकिस्तान पर खूब बरसे।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सारे नाते तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरी छूट दे रखी है। हमारे पास पाकिस्तान में संचालित हो रहे 40 से ज्यादा आतंकी ठिकानों की जानकारी है। इन ठिकानों पर कभी भी एयर स्ट्राइक या मिसाइल के जरिये हमला किया जा सकता है।
4 of 6
डेमो
उन्होंने कहा कि मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छिनने के बाद अब पाकिस्तान का पानी रोका जाएगा। अन्य देशों से भी कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान को देने वाली आर्थिक मदद का हिसाब लें। इससे पाकिस्तानी भूख और प्यास से ही मर जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी मांग की कि वह लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करें। यह सही है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है लेकिन इसका हल युद्ध नहीं है। पाकिस्तान के काले कारनामों को दुनिया में दिखाया जाना चाहिए।
पाकिस्तान को चीन के साथ यूएई और सऊदी आदि देश मदद कर रहे हैं। सहगल ने कहा कि अगर पाकिस्तान का रवैया नहीं बदलता तो भारत सहित कई देश मिलकर उसे कई टुकड़ों में बांटने की क्षमता रखते हैं। बलूचिस्तान, सिंधु देश, लियाकताबाद और आजाद कश्मीर को आसानी से अलग किया जा सकता है।