गुजरते साल के आखिरी दिनों में रिकार्ड बनाने पर आमादा सर्दी ने शनिवार को और भी विकराल रूप धारण कर लिया। सेंट्रल यूपी के कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया और कन्नौज का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया, वहीं बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर और जालौन का तापमान तीन डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दिन में निकली धूप से भी बाशिंदों को कोई राहत मिली। कड़ाके की ठंड और गलन से लोग दिनभर कांपते रहे।
विज्ञापन
2 of 8
कोहरे के कारण ट्रेनें भी हो रहीं लेट
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे और गलन के चलते सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम नजर आई। यहां ठंड से कुल 35 लोगों की मौत हो गई। अकेले कानपुर शहर में ही 19 लोगों की मौत हो गई। कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान शनिवार को एक झटके में 3.4 डिग्री नीचे लुढ़क कर रिकार्ड 2 डिग्री पर आ गया। इस सीजन में चौथी बार न्यूनतम पारे का रिकार्ड टूटा है। दिन के समय धुंध और बर्फीली हवाओं से गलन ने लोगों को कंपाकर रख दिया। सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी।
विज्ञापन
3 of 8
कोहरे में जाती हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
यहां का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, नए वर्ष की आधी रात को तापमान के और नीचे जाने की संभावना है। 25 जनवरी तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके बाद तापमान में कुछ अंतर आ सकता है। 31 दिसंबर तक महानगर में कोल्ड डे रहेगा। एक से तीन जनवरी तक बारिश का सिलसिला चलेगा। मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के मैदानी क्षेत्रों में रुकने से ज्यादा ठंड पड़ रही है।
4 of 8
कहर बरपा रही ठंड
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कानपुर देहात का न्यूनतम तापमान भी शनिवार को दो डिग्री पहुंचने से लोग कड़ाके की ठंड और गलन से कांप उठे। साथ ही यहां का अधिकतम तापमान भी 12.6 डिग्री पहुंच गया। यहां ठंड से दो किशोर और एक किशोरी की मौत हो गई। बुंदेलखंड का चित्रकूटधाम मंडल भीषण शीतलहर के चलते ठंड व गलन की चपेट में आ गया है। न्यूनतम तापमान ने पिछले दो दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। बांदा में ठंड से एक वृद्धा की मौत हो गई। यहां कोहरे की धुंध सुबह देर तक छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा।
विज्ञापन
5 of 8
अलाव तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में भी दिनभर चलीं बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया, जबकि अधिकतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां ठंड से डेढ़ वर्षीय एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। चित्रकूट का भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंचने से कड़ाके की ठंड और गलन से लोग बेहाल रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप भी कोई राहत नहीं दे पाई और शाम को चलीं बर्फीली हवाओें से लोग शाम होने के पहले घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
6 of 8
ठंड में बाजार जाती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
यहां का अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। महोबा में ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। यहां का न्यूनतम पारा 5 और अधिकतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। जालौन में भी सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। यहां का अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम 3.1 डिग्री दर्ज किया। फतेहपुर में भी दिनभर बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया, साथ ही अधिकतम पारा भी 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां ठंड से दो वृद्धों की मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
भीषण ठंड में बसों का इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में बर्फीली हवाओं ने ऐसा रूप दिखाया कि न्यूनतम पारा दो डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 12.06 दर्ज किया गया। यहां ठंड से एक किशोर की मौत हो गई। औरैया का भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री पहुंच गया, जबकि अधिकतम 11.1 पर आकर टिक गया। इटावा का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम 13 डिग्री पहुंचने पर लोग भयंकर ठंड और गलन से कांप उठे। दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से लोग शाम को जल्द ही घरों में कैद हो गए। उन्नाव में भी दिनभर कड़ाके की ठंड और गलन से लोग दो-चार होते रहे।
यहां का न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हरदोई जिले की शुक्रवार की रात सबसे ठंडी रही। यहां का शनिवार का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम पारा 12 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, फर्रुखाबाद में सुबह कोहरा छाया रहा और दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड में कोई नहीं हुई। अधिकतम तापमान ने सात डिग्री का गोता लगाते हुए 13 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री पहुंच गया।