यूपी के कानपुर सहित आसपास के जिलों में ठंड कहर बरपा रही है। एक झटके में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे लुढ़क कर रिकार्ड 2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस सीजन में चौथी बार न्यूनतम तापमान का रिकार्ड टूटा है। दिन के समय धुंध और बर्फीली हवाओं की वजह से गलन ने लोगों को कंपाकर रख दिया।
विज्ञापन
2 of 5
भीषण ठंड बरपा रही कहर
- फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर रजाई में भी राहत नहीं मिली। सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी। हालांकि अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार नए वर्ष की आधी रात को तापमान के और नीचे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
शाम होते ही छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
ठंड का यह सिलसिला अभी करीब एक महीने तक चलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 25 जनवरी तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके बाद ही तापमान में कुछ अंतर आ सकता है।
4 of 5
सर्दी से बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि आगामी 31 दिसंबर तक महानगर में कोल्ड डे रहेगा। पहली से तीन जनवरी तक बारिश का सिलसिला चलेगा।
मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पहाड़ से आने वालीं हवाओं के मैदानी क्षेत्रों में रुकने से ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिन में हवा में नमी की मात्रा में भी पांच प्रतिशत की वृद्घि हुई है। यही वजह है कि धुंध का असर पूरे दिन रहा।