फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: रूबी को पीट पीटकर मारने में 300 लोगों पर मुकदमा, शामिल थी 20 गांवों की भीड़

Tue, 04 Feb 2020 02:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
1 of 6
farrukhabad hostage case - फोटो : अमर उजाला
फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद में बच्चों को घर में बंधक बनाने वाले शातिर सुभाष की पत्नी की पीटकर हत्या करने के मामले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं। कोई कह रहा है कि 20 गांवों की भीड़ थी, पता नहीं किसने पीटा। वहीं कई ग्रामीण गांव में मौजूद न होने से सफाई देते नजर आए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गांव करथिया निवासी शातिर सुभाष बाथम ने 30 जनवरी को गांव के ही 23 बच्चों को घर में बंधक बना लिया था। देर रात पुलिस से मुठभेड़ में सुभाष मारा गया। ग्रामीणों की पिटाई से रूबी की मौत में कोतवाली के दरोगा संजय कुमार ने 300 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
अपहरणकर्ता सुभाष बाथम - फोटो : अमर उजाला
इससे करथिया निवासी परेशान हैं कि पुलिस उन्हें फंसा न दे। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को जिले के बाहर कौन जानता था। सुभाष ने बच्चों को बंधक बनाया। हालांकि काम बहुत गलत किया, लेकिन बदनाम ही सही गांव का नाम पूरे देश में फैल गया। मुख्यमंत्री से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक करथिया गांव को जान गए। कोतवाली के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट में आई चोटों से रूबी की मौत की पुष्टि हुई है। 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

 

4 of 6
ईंटों व हथौड़ों से ग्रामीणों ने तोड़ा गेट, बंधक बच्चों को मुक्त कराने में मारा गया सुभाष - फोटो : amar ujala
खौफ में गांव वाले, बोले न मौके पर थे, न रूबी को पीटा
गांव करथिया निवासी आनंद सिंह चंदेल, मुन्नू सिंह चंदेल, रमेश चंद्र बाथम आदि का कहना है कि घटना के दौरान न तो वह मौके पर थे और न ही सुभाष की पत्नी से मारपीट की। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भूरे बाथम ने बताया कि वह शादी समारोह में जनपद कन्नौज के विष्णुगढ़ गए थे। भाजपा बूथ अध्यक्ष कुशल पाल सिंह का कहना है कि घटना के दौरान 20 गांव के हजारों लोगों की भीड़ थी। रूबी को किसने पीटा यह तो जांच में ही पता चल सकता है। झब्बू सिंह ने बताया कि दिन में वह सुभाष के दरवाजे पर गए थे, तब उसने फायर कर दिया था। इससे वह बाद में वहां गए ही नहीं।

 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी सुभाष की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आज जाएंगे करथिया
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने बताया कि सोमवार को वह गांव करथिया जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित व सचिव कनिष्क पांडेय दोपहर बाद तीन बजे  पहुंचकर बंधक बनाए गए बच्चों व उनके अभिभावकों से मिलेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी घर में बच्चों को बनाया गया था बंधक, चप्पे चप्पे पर सुभाष ने लगाए थे बम - फोटो : अमर उजाला
तहखाने में लगाया था सिलेंडर बम
पुलिस ने जो सिलेंडर बम सुभाष के घर से बरामद किया था वह बच्चों को उड़ाने के लिए तहखाने में रखा गया था। उसमें बारूद भरी गई थी। लाल तार से सिलेंडर बम के अंदर जोड़कर उसका एक हिस्सा ऊपर कमरे में रखी 12 वोल्ट की बैटरी से जोड़ा गया था। बम में एक डिवाइस भी लगाई गई थी। जो कि रिमोट के लिए लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें