उत्तर प्रदेश के कानपुर में 24 घंटे में 26 लोगों की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इनमेें सात कुली बाजार के, सात मछरिया के, छह जाजमऊ के मदरसा छात्र और पांच हॉटस्पॉट कर्नलगंज और एक ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस का है। इनमें से तमाम लोग जमातियों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जाजमऊ मदरसा से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को हैलट ले जाते हुए
- फोटो : amar ujala
कानपुर में 24 घंटे के अंदर कोरोना के तीन नए हॉटस्पॉट हो गए हैं। रविवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे के बीच दो हॉटस्पॉट जाजमऊ और सिविल लाइंस सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग उलझन में पड़ गया है।
विज्ञापन
3 of 5
सभी छात्रों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
- फोटो : amar ujala
नए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जहां कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं, वहां सैनिटाइजिंग के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सर्वे टीमों को सक्रिय कर दिया गया है कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करें ताकि संक्रमण का फैलाव रोका जा सके।
4 of 5
मौलाना से पूछताछ करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : amar ujala
रविवार शाम आई रिपोर्ट में सिविल लाइंस से सटे ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। यहां पहली बार कोरोना का रोगी मिला है। इसी तरह जाजमऊ क्षेत्र में भी पहली बार छह मदरसा छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मौके पर पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लोग
- फोटो : amar ujala
इसके पहले शनिवार को किदवईनगर में एक रोगी को कोरोना की पुष्टि हुई है। ये तीन क्षेत्र नए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करके सूची तैयार की जा रही है।